दिल्ली में हाई अलर्ट, सुरक्षा बढ़ी मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस आज दिल्ली में बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी में है। इसे देखते हुए निर्वाचन आयोग के दफ्तर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक युवा कांग्रेस का विरोध मार्च प्रस्तावित है, जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो – ऑनलाइन अभियान का बिगुल प्रदर्शन से एक दिन पहले, भारतीय युवा कांग्रेस ने ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो नाम से एक ऑनलाइन याचिका अभियान शुरू किया है। संगठन का कहना है कि वे इस मुद्दे को केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि इसे एक व्यापक आंदोलन का रूप देंगे।
क्या हैं युवा कांग्रेस की प्रमुख मांगें? याचिका में पांच मुख्य मांगें रखी गई हैं:
लोकतंत्र की बुनियाद पर सवाल युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा का कहना है कि निर्वाचन आयोग किसी सरकार की जागीर नहीं, बल्कि जनता की संस्था है। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान को देश के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और विभिन्न समुदायों तक ले जाया जाएगा ताकि आयोग की जवाबदेही तय की जा सके।
विवाद की जड़: आयोग के भीतर का मतभेद यह पूरा सियासी बवाल निर्वाचन आयोग के अंदरूनी मतभेदों की खबरों के बाद शुरू हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बीते 10 महीनों में मतदाता सूची और एसआईआर (SIR) से जुड़े फैसलों पर दो निर्वाचन आयुक्तों ने 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराई थीं।
आयोग का पक्ष: सब कुछ सामान्य है इन गंभीर आरोपों पर निर्वाचन आयोग ने सफाई दी है। आयोग का कहना है कि आंतरिक बैठकों में अलग-अलग राय आना एक सामान्य प्रक्रिया है। आयोग के अनुसार, सभी फैसले स्थापित वैधानिक प्रक्रियाओं के तहत और सर्वसम्मति से लिए गए हैं, लेकिन राजनीतिक गलियारों में राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता CEC के इस्तीफे और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े हुए हैं।
#WATCH | Delhi: Security heightened outside the office of the Election Commission of India. Police personnel have been deployed ahead of a planned protest demonstration by the Delhi Congress today. pic.twitter.com/zyQm7QxSme
— ANI (@ANI) September 25, 2026
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने काजी तौकीर को दी धमकी, इंटरनेट पर मचा बवाल
होर्मुज में गेम ओवर : अमेरिकी सेना ने Xbox कंट्रोलर से चलने वाले लेजर हथियारों से ईरान की बढ़ाई मुश्किलें
जल्दी बोल पनवेल निकलना है पर भड़के प्रोफेसर, स्टेज पर छात्र का पकड़ा कॉलर; मची खलबली
बिग बॉस 20: रीति तिवारी की अभद्र टिप्पणी पर भड़के काजी, मनोज तिवारी से की शिकायत
पालघर में दर्दनाक हादसा: रबर फैक्ट्री की दीवार ढही, तीन मजदूरों की मौत
ढोल की थाप पर रोबोट का नागिन डांस! वायरल वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
द वन (The Vvaan) रिव्यू: रहस्य, रोमांच और आस्था का ऐसा संगम, जो दर्शकों को आया पसंद
UN में फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, हाफिज सईद पर सवाल पूछने पर भाग खड़े हुए शहबाज शरीफ
वड़नगर से वाराणसी: साइकिल यात्रियों से PM मोदी बोले - पगड़ी को हेलमेट न समझें, सुरक्षित रहें
मेरा एनकाउंटर हो सकता है , सोनम वांगचुक का सनसनीखेज दावा; अमित शाह के इस्तीफे की मांग