संयुक्त राष्ट्र (UN) मुख्यालय में गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। वैश्विक मंच पर जब उनसे लश्कर-ए-तैयबा के सरगना और आतंकवादी हाफिज सईद को लेकर सवाल पूछा गया, तो वे बिना कोई जवाब दिए वहां से खिसक लिए।
आतंकवाद पर चुप्पी और भागने की कोशिश शहबाज शरीफ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि UN मुख्यालय से बाहर निकलते समय पत्रकारों ने उनसे सीधा सवाल किया, आप हाफिज सईद पर मुकदमा कब चलाएंगे? शरीफ ने इस सवाल को पूरी तरह नजरअंदाज किया और अपनी कार में बैठकर वहां से रफूचक्कर हो गए।
पहले भी झेल चुके हैं फजीहत यह पहली बार नहीं है जब उन्हें ऐसे सवालों का सामना करना पड़ा। इससे पहले जब वे UN मुख्यालय में दाखिल हो रहे थे, तब भी पत्रकारों ने उनसे पूछा था कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेगा? प्रधानमंत्री ने उस वक्त भी जवाब देने से इनकार कर दिया था।
भारत ने लगाई फटकार शहबाज शरीफ की इस किरकिरी से ठीक एक दिन पहले संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत ने पाकिस्तान को कड़ा आईना दिखाया। भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के एजेंडे को पूरी तरह बेनकाब कर दिया।
अर्थव्यवस्था या आतंकवाद? भारत ने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान की प्राथमिकताएं पूरी तरह गलत हैं। त्यागी ने तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने के बजाय अपनी बदहाल और कर्ज में डूबी अर्थव्यवस्था को सुधारने पर ध्यान दे। भारत ने जोर देकर कहा कि पाक का भारत-विरोधी रवैया उसे आर्थिक बर्बादी से नहीं बचा सकता।
POK में दमन का काला सच भारतीय राजनयिक ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मानवाधिकारों के उल्लंघन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि किस तरह पाकिस्तानी सरकार वहां के नागरिकों को भोजन, ईंधन और दवाओं से वंचित कर रही है और अपने ही लोगों पर जानलेवा हिंसा कर रही है।
अटूट हिस्सा है कश्मीर भारत ने एक बार फिर दोहराया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है। भारत ने पाकिस्तान से मांग की कि वह अपने अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करे। साथ ही, विदेश मंत्रालय ने सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को सिरे से खारिज कर दिया।
“WHEN WILL YOU PROSECUTE LeT CHIEF HAFIZ SAEED?”
— Subodh Kumar (@kumarsubodh_) September 25, 2026
New York, US: Pakistan PM Shehbaz Sharif as he left the UN headquarters:
“When will you prosecute Lashkar-e-Taiba (LeT) chief Hafiz Saeed?”
Shehbaz Sharif declined to answer.
pic.twitter.com/1P05Am3G8w
यूपी की सियासत में चुनावी रस्साकशी : अखिलेश की यात्रा पर अजय राय का पलटवार, कहा- सैफई-कन्नौज हम भी जा सकते हैं
बाइक है या स्कूल बस? एक ही मोटरसाइकिल पर सवार हुए 8 बच्चे, वीडियो देख लोग हैरान
एशियन गेम्स: नेपाल के स्पिन जाल में फंसी अफगानिस्तान, 102 रनों पर ढेर
क्या अब वृद्धाश्रम ही विनोद कांबली का नया पता है? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
एशियन गेम्स 2026: सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी का कमाल, भारत को मिला दूसरा गोल्ड
अखिलेश यादव का ऑफर : बीजेपी नेताओं से बोले- कम दाम में मेरा रथ ले जाओ
हम करेंगे गुंडागर्दी, क्या कर लेगी सरकारी वर्दी : बांका में लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
चुनाव आयोग की घेराबंदी: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का आर-पार!
चुनाव आयोग में आंतरिक कलह से मचा सियासी बवाल: CEC के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का देशव्यापी प्रदर्शन
द वन रिलीज: तमन्ना-सिद्धार्थ की फिल्म पर बंटी जनता, किसी को मिस्ट्री पसंद आई, तो कोई बोला फीकी