क्या अब वृद्धाश्रम ही विनोद कांबली का नया पता है? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
News Image

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज विनोद कांबली एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके अचानक सुर्खियों में आने का कारण उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक भावुक वीडियो है, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।

वीडियो में क्या है? इंटरनेट पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में कांबली एक एल्डरली केयर सेंटर (वृद्धाश्रम) में नजर आ रहे हैं। 90 के दशक में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले इस खिलाड़ी की यह हालत देखकर फैंस खासे चिंतित हैं।

खुद कांबली ने दी सफाई वायरल वीडियो में खुद विनोद कांबली ने अपनी स्थिति पर बात की है। उन्होंने कहा, मैं इस समय निदान (Care Center) में हूं। यहां की सुविधाएं बेहतरीन हैं और साफ-सफाई फर्स्ट क्लास है। मुझे यहां कभी महसूस नहीं होता कि मैं अपने घर पर नहीं हूं। यहां के लोगों से मुझे अपार प्यार और सम्मान मिल रहा है।

लंबे समय से जूझ रहे हैं मुश्किलों से कांबली का यह वीडियो सामने आते ही फैंस की चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। गौरतलब है कि कांबली पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं, आर्थिक तंगी और निजी जीवन के उतार-चढ़ाव से जूझ रहे हैं। इससे पहले उनके चलने-फिरने में असमर्थ होने के वीडियो ने भी फैंस को झकझोर कर रख दिया था।

सुनहरा था करियर का आगाज विनोद कांबली का इंटरनेशनल करियर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। 1991 में डेब्यू करने वाले कांबली ने 1993 में अपने 21वें जन्मदिन पर वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा था। उन्होंने 17 टेस्ट मैचों में 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए, जिसमें दो दोहरे शतक भी शामिल थे। वहीं 104 वनडे मैचों में उन्होंने 2477 रन बनाए।

अधूरा रह गया सफर कांबली का टेस्ट करियर महज 24 साल की उम्र में ही थम गया था। बार-बार टीम में वापसी करने के मौके मिलने के बावजूद वे अपनी लय बरकरार नहीं रख सके और साल 2000 तक उनका इंटरनेशनल करियर पूरी तरह समाप्त हो गया। आज क्रिकेट के मैदान पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले इस खिलाड़ी को ऐसी स्थिति में देखना भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद दुखद है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

नवी मुंबई: पहाड़ी से 70 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, बाल-बाल बचा 17 वर्षीय छात्र

Story 1

9वीं मैथ्स सिलेबस को लेकर NCERT ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या बदला और क्या नहीं?

Story 1

विनीत मिनोचा हत्याकांड: पिता का चरित्र या 20 लाख का कर्ज? बेटे की साजिश का खौफनाक सच

Story 1

बप्पा की विदाई पर बच्ची का वो भावुक वीडियो, जिसे देखकर भर आएंगे आपकी आंखें

Story 1

बैंकों में 5 दिन काम का सपना टूटा? सरकार ने साफ किया रुख, 28 सितंबर से 3 दिनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

Story 1

एशियन गेम्स 2026: सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी का कमाल, भारत को मिला दूसरा गोल्ड

Story 1

दिल्ली में खूनी खेल: ई-रिक्शा सवार यात्रियों पर जानलेवा हमला, एक की मौत, दो घायल

Story 1

महाराष्ट्र एसआईआर पर बॉम्बे हाईकोर्ट में हलचल: CEC के 14 आदेशों को दी गई चुनौती

Story 1

मेरी निजी जिंदगी का तमाशा न बनाएं : कोमल रानी संग अफेयर की अफवाहों पर भड़के गोविंदा

Story 1

हारना नामुमकिन था : 2023 चुनाव नतीजों को लेकर नकुलनाथ का बड़ा खुलासा