राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में गुरुवार रात हुई चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात ने लोगों को दहला दिया है। यमुना बाजार के पास बदमाशों ने ई-रिक्शा को रोककर सवारियों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
क्या है मामला? घटना गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यमुना बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने ई-रिक्शा को घेरकर यात्रियों को चाकू घोंप दिए हैं। सूचना मिलते ही कश्मीरी गेट थाना पुलिस और ऑपरेशन टीम मौके पर पहुंची। वहां खून से लथपथ तीन लोग मिले, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
इलाज के दौरान तोड़ा दम हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 28 वर्षीय प्रभात की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक खारी बावली इलाके की हैदरपुरी का रहने वाला था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, प्रभात अपने दो परिजनों के साथ गांधी नगर मार्केट से घर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने रास्ते में उनका ई-रिक्शा रोक लिया और उन पर हमला कर दिया।
ई-रिक्शा चालक भी हुआ जख्मी बदमाशों ने केवल यात्रियों को ही नहीं, बल्कि ई-रिक्शा चालक को भी नहीं बख्शा। हमले के दौरान चालक की उंगलियां बुरी तरह जख्मी हो गईं। चालक को भी इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
CCTV से सुराग तलाश रही पुलिस घटना के बाद से पुलिस की कई टीमें आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हैं। पुलिस ने मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल, पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्तों का पता लगाया जा सके।
जांच का दायरा बढ़ा पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह महज लूटपाट की घटना थी या मृतक की किसी के साथ पुरानी रंजिश थी। पुलिस मृतक के परिजनों और जानकारों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और वारदात के पीछे की असल वजह साफ हो जाएगी।
#WATCH | Delhi | On 24 September 2026, at around 7:30 PM, Police Station Kashmere Gate received information about a stabbing incident near the Yamuna Bazaar. On reaching the spot, police found that a group of miscreants had waylaid an e-rickshaw and attacked its passengers,… pic.twitter.com/EhcePi3L6i
— ANI (@ANI) September 24, 2026
गणेश विसर्जन के बाद मिशन क्लीन जुहू : अजय देवगन ने हाथ में उठाया कचरा, फैंस का जीता दिल
वैनिश कुमार और मनी-मून का तंज: ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर खोला मोर्चा
SIR विवाद: चुनाव आयोग पर राहुल के हमले से भड़के रविशंकर प्रसाद, पूछा- अब सवाल क्यों?
36 हजार करोड़ का गंगा एक्सप्रेसवे बना स्वीमिंग पूल : पहली बारिश में ही डूबी करोड़ों की इंजीनियरिंग
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर इंडिया गठबंधन का बड़ा प्रहार, 30 सितंबर को दिल्ली में बुलाई गई आपात बैठक
स्टैंड-अप कॉमेडी बना अखाड़ा: प्रोफेसर ने छात्र का पकड़ा कॉलर, वीडियो वायरल
बारिश का तांडव: यूपी में 42 मौतें, छत्तीसगढ़ में उफान पर नदियां, कई राज्यों में अलर्ट
चुनाव आयोग और जज के बेटे का कनेक्शन : सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा पर क्यों उठे सवाल?
क्या है फॉर्म 47 ? UN में भारत ने कैसे खोली पाकिस्तान की पोल
TMC नेता कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, अंडे और पत्थरों से हुआ जोरदार प्रहार