बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वंदे भारत एक्सप्रेस का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो ने सुविधाओं के बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर यात्रियों की जिम्मेदारी और उनके बर्ताव पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।
साफ-सुथरी ट्रेन और यात्रियों की लापरवाही वीडियो में शुरुआत में वंदे भारत की आधुनिक और चमकदार तस्वीर दिखाई गई है। यात्रियों को सीट पर नाश्ता, अखबार और स्नैक्स उपलब्ध कराए जाते हैं। ट्रेन में कचरा रखने के लिए बैग भी दिए जाते हैं, ताकि गंदगी न फैले।
हालांकि, वीडियो का दूसरा हिस्सा हकीकत दिखाता है। सीट की जेबों में ठूंसे गए खाने के रैपर, फर्श पर बिखरे ड्रिंक के खाली कैन और इधर-उधर पड़े अखबार यह बताने के लिए काफी हैं कि यात्री अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे हैं।
गोयनका का सीधा सवाल हर्ष गोयनका ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए लिखा, हम अपने लोगों को सिविक सेंस (नागरिक जिम्मेदारी) कैसे सिखाएं? उन्होंने कहा कि वंदे भारत जैसी तेज, आरामदायक और आधुनिक ट्रेनें सरकार उपलब्ध करा रही है, लेकिन यात्रियों का यह रवैया पूरी व्यवस्था के उद्देश्य को कमजोर कर देता है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस यह वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि केवल डिग्री से जिम्मेदारी नहीं आती, बल्कि इसके लिए सही संस्कार जरूरी हैं।
कई नेटिजन्स ने सुझाव दिया है कि स्कूलों में सिविक सेंस को एक अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जाना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि केवल बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने से कुछ नहीं होगा, जब तक कि लोग सार्वजनिक संपत्ति को अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे, तब तक सुधार की उम्मीद करना बेमानी है।
How to teach our people civic sense 🙈 pic.twitter.com/ZEreYIlGW2
— Harsh Goenka (@hvgoenka) September 23, 2026
साल में सिर्फ दो बार दिखता है यह करिश्मा: पद्मनाभस्वामी मंदिर की 5 खिड़कियों से गुजरा डूबता सूरज
अमेरिका दौरे पर शी जिनपिंग का जोरदार विरोध: फ्री तिब्बत और फ्री हॉन्ग-कॉन्ग के नारों से गूंजा वाशिंगटन
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर बढ़ा सियासी पारा, BJP बोली- कौन है ये कॉकरोच पार्टी?
UNGA में नेतन्याहू और जोहरान ममदानी के बीच तीखी बहस, ICC वॉरंट पर गरमाई सियासत
# मिशन ग्रीन दिल्ली: 70 लाख पौधों का लक्ष्य पूरा, अब पौधारोपण से संरक्षण की नई चुनौती
निरमा यूनिवर्सिटी का कॉलर कांड : एक मामूली जोक पर प्रोफेसर ने खोया आपा, वीडियो वायरल
UN में फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, हाफिज सईद पर सवाल पूछने पर भाग खड़े हुए शहबाज शरीफ
नवी मुंबई: पहाड़ी से 70 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, बाल-बाल बचा 17 वर्षीय छात्र
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने काजी तौकीर को दी धमकी, इंटरनेट पर मचा बवाल
टीम इंडिया के अगले मैचों का समय: कब और कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले?