रेलवे की तत्काल टिकट बुक करना किसी युद्ध जीतने से कम नहीं है, लेकिन अब इस प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की एंट्री ने सबको हैरान कर दिया है। फेज एआई के संस्थापक मंथन जेठवानी ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें ChatGPT-6 एस्ट्रा ने आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर तत्काल टिकट बुक करके दिखाई है।
मंथन ने बताया कि उन्होंने AI को सुबह 10:59:50 बजे का एक प्रॉम्प्ट दिया था। जैसे ही सुबह के 11 बजे, AI ने अपने आप IRCTC की वेबसाइट खोली, यात्री की जानकारी दर्ज की और बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी।
इस दौरान वेबसाइट का सर्वर डाउन भी हुआ, लेकिन AI ने घबराने के बजाय हर 10 सेकंड में पेज को रिफ्रेश किया। वेबसाइट के सक्रिय होते ही, पहले से प्री-लोड किए गए वॉलेट से भुगतान किया और टिकट सफलतापूर्वक बुक कर लिया।
मंथन ने अपने दावे की पुष्टि के लिए टिकट बुकिंग का पूरा वीडियो और IRCTC द्वारा भेजा गया कन्फर्मेशन ईमेल भी साझा किया है। अहमदाबाद से वलसाड जाने वाली गुजरात क्वीन की यह टिकट इस बात का प्रमाण है कि AI ने बिना मानवीय दखल के पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 53 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। खुद ChatGPT इंडिया ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, लोगों ने डिमांड की, एस्ट्रा ने पूरी कर दी।
इस प्रयोग ने एक बड़ी बहस छेड़ दी है। जहां कुछ लोग तकनीक की इस रफ्तार को भविष्य के लिए क्रांतिकारी मान रहे हैं, वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि यह इंसानों की जगह लेने की दिशा में एक डरावना कदम हो सकता है।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा, यह खुश होने की बात नहीं है, आने वाले समय में AI बहुत खतरनाक हो सकता है। वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने इसे चुटकी लेते हुए कहा कि यह तकनीक भविष्य में टिकट बुकिंग एजेंट्स के काम को पूरी तरह खत्म कर सकती है।
इस वीडियो पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक आईआईटी छात्र ने मजाक में कहा कि अब वह तत्काल टिकट बुकिंग एजेंट बन सकता है। वहीं, कुछ लोगों ने मंथन को चुनौती दी है कि वह गुजरात क्वीन जैसी आसान रूट के बजाय उन रूटों पर टिकट बुक करके दिखाए, जहां के लिए टिकट मिलना लगभग असंभव होता है।
यह घटना दर्शाती है कि AI अब महज चैट करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इंसानी जटिलताओं को भी अपने एल्गोरिदम से हल करने की क्षमता रखता है।
AI just took on one of the toughest things in India — IRCTC Tatkal booking.
— Gems Of Railway (@GemsOfRailway) September 23, 2026
A man claims “GPT 6 Astra” was prompted to start at 10:59:50 AM, navigate IRCTC, select the Gujarat Queen, handle a brief website outage, fill passenger details and complete payment using a pre-loaded… pic.twitter.com/0xSCyrw7dR
IND vs WI: गायकवाड़ या जायसवाल? नंबर-4 के महायुद्ध में किसे चुनेंगे कप्तान गिल
UN में पत्रकारों के सवालों से घबराए पाक PM शहबाज, हाफिज सईद का नाम सुनते ही साधी चुप्पी
दिल्ली में हलचल: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, 2027 चुनाव की बिसात बिछाने की तैयारी
महाराष्ट्र के 265 तालुके सूखे की चपेट में: किसानों के लिए कर्ज माफी और राहत का ऐलान
कोलकाता के कॉलेज में सियासी नाटक पर घमासान: छात्रों ने लगाए धमकी के आरोप, प्रिंसिपल ने दी सफाई
क्या हिटमैन की एंट्री से डगमगाया भाईजान का सिंहासन? टीवी पर रोहित शर्मा का जलवा
एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी टीम ने ईरान को पछाड़कर भारत की झोली में डाला तीसरा गोल्ड
महाराष्ट्र के 265 तालुकाओं में सूखा घोषित: संकट में घिरे किसानों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान
UN में नेतन्याहू का हाई-वोल्टेज भाषण: विरोधियों को कहा कायर , ईरान के लिए छोड़ा स्टारलिंक डिवाइस
दिल्ली में मंथन: पीएम आवास पर मोदी-योगी की मुलाकात, यूपी के सियासी समीकरणों पर चर्चा