क्रिकेट के मैदान पर छक्के-चौके लगाने वाले हिटमैन रोहित शर्मा ने अब मनोरंजन की दुनिया में भी दस्तक दे दी है। उनका नया शो फैमली फुल हाउस विद रोहित शर्मा शुरू होते ही सुर्खियों में है। चर्चा सिर्फ शो की नहीं, बल्कि रोहित की फीस और टीआरपी की भी है।
10 करोड़ की फीस का सनसनीखेज दावा सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा को इस शो के एक एपिसोड के लिए 10 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। हालांकि, सोनी टीवी या रोहित की टीम ने अभी तक इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिर भी, यह चर्चा इस बात का प्रमाण है कि क्रिकेट के बाद टीवी जगत में भी उनकी ब्रांड वैल्यू कितनी विशाल है।
सलमान खान को सीधी टक्कर? इस भारी-भरकम फीस के खुलासे के बाद से ही रोहित की तुलना टीवी के सुल्तान सलमान खान से होने लगी है। सलमान खान लंबे समय से बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी एक एपिसोड की फीस 10 से 15 करोड़ के बीच बताई जाती है। अगर यह आंकड़ा सही है, तो रोहित शर्मा ने अपने पहले ही बड़े टीवी प्रोजेक्ट से सलमान खान जैसे दिग्गज को कड़ी चुनौती दे दी है।
TRP में क्या है हकीकत? सोशल मीडिया पर वायरल दावों की मानें तो रोहित शर्मा का शो टीआरपी की रेस में बिग बॉस 20 से आगे निकल गया है। वायरल रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित के शो को 2.8 की रेटिंग मिली है, जबकि बिग बॉस 2.1 पर सिमटा हुआ दिख रहा है।
हालांकि, जानकारों का कहना है कि इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। टीआरपी के आधिकारिक आंकड़े जारी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि क्या वाकई रोहित शर्मा ने सलमान खान के वर्षों पुराने वर्चस्व को ध्वस्त कर दिया है।
क्या यह सिर्फ एक शुरुआत है? सिर्फ दो एपिसोड पुराने इस शो ने जिस तरह से चर्चा बटोरी है, उससे यह साफ है कि रोहित शर्मा का चार्म सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों तक सीमित नहीं है। अगर यह शो इसी तरह रफ्तार पकड़ता है, तो आने वाले समय में टीवी स्क्रीन पर कलाकारों और क्रिकेटर्स के बीच स्टारडम की जंग और तेज हो सकती है।
🚨 ROHIT SHARMA’S SHOW BEATS SALMAN KHAN’S BIGG BOSS 20 IN TRP!🚨
— Central Cricket (@arshdeep3444) September 23, 2026
Rohit Sharma’s Family Full House with Rohit Sharma, which airs on Sony TV, has had only 2 episodes so far, but it has already surpassed Salman Khan’s Bigg Boss 20 in terms of TRP.
Family Full House with Rohit… pic.twitter.com/jHgvPQz5Eo
यूपी में कब राहत देगी बारिश? अगले 36 घंटे के लिए मौसम विभाग का बड़ा अपडेट
दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण का नया अध्याय: सेवा संकल्प से बदली 178 जिंदगियां
दिल्ली में मंथन: पीएम आवास पर मोदी-योगी की मुलाकात, यूपी के सियासी समीकरणों पर चर्चा
हार्दिक पांड्या फिर चोटिल: न्यूजीलैंड सीरीज में कौन संभालेगा टीम इंडिया में ऑलराउंडर की कमान?
बैंक हड़ताल से पहले बड़ी राहत: अब ATM ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा कोई चार्ज
एशियाई खेलों में भारत का दबदबा: कबड्डी में जीता गोल्ड, खिलाड़ियों ने देश को किया समर्पित
इमरान को रोकने में फंसा शहबाज सरकार का बजट, 100 करोड़ का खतरे का खेल
दिल्ली में मिशन यूपी पर मंथन: पीएम मोदी और सीएम योगी की सवा घंटे चली बैठक के क्या हैं मायने?
क्या ईरान की मिसाइलों के खौफ से पीछे हटी अमेरिकी नौसेना? ओमान की खाड़ी से गायब हुए जंगी जहाज
घर की दहलीज पर बैठा जंगल का राजा , देखते ही कांप उठे लोग