भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बार फिर चिंता की खबर सामने आई है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नई शिन इंजरी के कारण ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी यह चोट अब न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए भी खतरे की घंटी बन गई है।
पांड्या का बार-बार चोटिल होना टीम मैनेजमेंट के लिए सिरदर्द बन गया है। ऐसे में सवाल यह है कि यदि पांड्या न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं जाते, तो वनडे टीम के संतुलन को बनाए रखने के लिए वो 3 खिलाड़ी कौन हैं, जो उनकी जगह ले सकते हैं?
नीतीश कुमार रेड्डी इस समय हार्दिक पांड्या के सबसे तगड़े विकल्प बनकर उभरे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने पांड्या की कमी पूरी की थी।
हालांकि, रेड्डी के साथ एक पेंच है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के चलते वह शुरुआती कुछ वनडे मैच मिस कर सकते हैं। फिर भी, टीम मैनेजमेंट उन्हें 5 में से 3 मैचों में मौका देकर उनकी परखेगी। फिलहाल, ऑलराउंडर की रेस में वह शीर्ष पर हैं।
अगर नीतीश कुमार रेड्डी टेस्ट प्रतिबद्धताओं के कारण उपलब्ध नहीं होते हैं, तो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे की किस्मत चमक सकती है। दुबे को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिला था, लेकिन वह उसे भुना नहीं पाए थे।
न्यूजीलैंड की तेज और उछाल भरी पिचों पर दुबे एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकते हैं। टीम मैनेजमेंट उन्हें एक बैकअप के तौर पर तैयार कर रही है, ताकि भविष्य में पांड्या की चोट टीम के संतुलन को न बिगाड़े।
लिस्ट में तीसरा नाम युवा और उभरते हुए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे का है। अगर चयनकर्ता शिवम दुबे को केवल टी-20 फॉर्मेट तक सीमित रखने का फैसला करते हैं, तो शेडगे को वनडे टीम में सीधे मौका मिल सकता है।
इंडिया ए के लिए वनडे फॉर्मेट में शेडगे का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है। अपनी शानदार फॉर्म के दम पर उन्होंने टीम मैनेजमेंट का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया को ऐसे ऑलराउंडर्स की सख्त जरूरत है जो न केवल रन बना सकें, बल्कि तेज गेंदबाजी से विपक्षी टीम को दबाव में भी रख सकें।
पिछले वनडे वर्ल्ड कप में भी पांड्या की इंजरी ने टीम इंडिया के बैलेंस को बुरी तरह प्रभावित किया था। यही कारण है कि अब भारतीय सेलेक्टर किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर रहने के बजाय बैकअप तैयार करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
UPDATE ⚠️
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 26, 2026
Hardik Pandya has been ruled out of India A s upcoming One-Day series against Australia A due to a new shin injury
He is also doubtful for India s tour to New Zealand pic.twitter.com/clG6AGLwwU
लव एंड वॉर में विक्की कौशल का खूंखार लुक: क्या रणबीर कपूर पर भारी पड़ेंगे विक्की?
त्रेता युग में चश्मा ? रामायण फिल्म के मेकर्स की बड़ी चूक पर मचा बवाल
ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाकर पाकिस्तान को भारत की दो टूक: अब खून और पानी साथ नहीं बहेगा
टीम इंडिया को बड़ा झटका: हार्दिक पांड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे पर भी छाया सस्पेंस
महाराष्ट्र के आश्रम स्कूलों में छात्राओं की अग्निपरीक्षा : छुट्टी से लौटने पर मांगा जा रहा प्रेग्नेंसी टेस्ट का सबूत
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: भाजपा-आरएसएस के शीर्ष नेतृत्व तक जा रहे तार? कांग्रेस ने SIT जांच को बताया सरकारी लीपापोती
सुप्रीम कोर्ट में न्यायिक औचित्य पर सवाल: जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा के बेटे का ECI से संबंध बना विवाद की वजह
एशियन गेम्स 2026: जापान को धूल चटाकर सेमीफाइनल में भारत की धमाकेदार एंट्री
ममता बनर्जी की रैली में जा रहे TMC विधायक पर हमला, कार पर फेंके अंडे और पत्थर
ममता बनर्जी की रैली से पहले टीएमसी विधायक पर जोरदार हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े