नई दिल्ली: सिंधु जल समझौते (IWT) को लेकर पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर इस मुद्दे को उठाकर भारत को गीदड़भभकी देने की कोशिश की है। हालांकि, भारत ने साफ कर दिया है कि अब देश अपने हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।
बीजेपी का सीधा हमला पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के इस राग पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो साझा करते हुए पाकिस्तान को आईना दिखाया है। तावड़े ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिलाई है।
खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा शेयर किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी का पुराना संकल्प एक बार फिर गूंज उठा। पीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा, भारत ने तय कर लिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा। भारत का पानी अब केवल भारत के हक में बहेगा, भारत के काम आएगा और भारत के विकास में ही रुकेगा।
क्यों लिया गया ऑपरेशन सिंदूर का फैसला? भारत 1960 की सिंधु जल संधि को 65 वर्षों तक ढोता रहा, जबकि इसका 80 प्रतिशत से अधिक पानी पाकिस्तान को मिल रहा था। इसके बदले भारत को दशकों तक छद्म युद्ध और आतंकवाद का सामना करना पड़ा। 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में 26 नागरिकों की नृशंस हत्या के बाद भारत का धैर्य जवाब दे गया। 23 अप्रैल को भारत ने संधि को अस्थायी रूप से रोक दिया और ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया।
आतंकवाद पर नकेल, भारत का स्टैंड साफ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर कई आतंकवादी ठिकानों और सरगनाओं को तबाह कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और एयरफोर्स बेस को भी निशाना बनाया, जिसके बाद अंततः पाकिस्तानी सेना को सीजफायर की गुहार लगानी पड़ी थी।
भारत की शर्तें और पाकिस्तान की हठधर्मिता भारत का रुख स्पष्ट है: अगर भविष्य में सिंधु जल समझौते पर कोई चर्चा होती है, तो इसके लिए पाकिस्तान को पहले भारत प्रायोजित आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करना होगा। साथ ही, संधि की शर्तों को नए सिरे से तय किया जाएगा। पाकिस्तान दुनिया भर में पानी की किल्लत का रोना रोकर सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारत अब अपनी शर्तों पर ही आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
ऑपरेशन सिन्दूर भूले तो नहीं?
— Vinod Tawde (@TawdeVinod) September 26, 2026
भारत धमकियों से नहीं डरता, जब सवाल देश का हो तो दुश्मन को घर में घुसकर मारता है।
भारत का पानी भारत के हित में ही बहेगा। https://t.co/N2xmGbtoRK pic.twitter.com/Y7adC04JAw
वर्दी में थिरके रक्षक : गणेश विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मियों का जोश देख दिल जीत लेंगे आप!
गणेश विसर्जन के बाद मिशन क्लीन जुहू : अजय देवगन ने हाथ में उठाया कचरा, फैंस का जीता दिल
हेलमेट पहना, पिन दिया और फिर गायब हो गया ड्राइवर: बेंगलुरु में बिना सवारी के ही 10 मिनट तक दौड़ती रही Rapido बाइक
जमुई छेड़छाड़ कांड: आरोपी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- फर्जी था एनकाउंटर
सम्राट चौधरी का स्कूल दौरा: क्लासरूम में बैठकर बच्चों से सीखा, कंप्यूटर शिक्षा पर लिया बड़ा फैसला
पुढच्या वर्षी लवकर या : लालबागचा राजाला निरोप देताना भावूक झाले अनंत अंबानी
बद्रीनाथ धाम में शंखनाद और तेज संगीत पर बवाल, कर्नल को DM का सख्त नोटिस
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच पर उतरे अजय देवगन, अमृता फडणवीस के साथ मिलकर की सफाई
UN में पत्रकारों के सवालों से घबराए पाक PM शहबाज, हाफिज सईद का नाम सुनते ही साधी चुप्पी
अर्नब का तांडव: 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त