पटना के दानापुर स्थित रामजीचक राजकीय मध्य विद्यालय में शनिवार का दिन बेहद खास रहा। यहां आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिरकत की। वे केवल एक वीआईपी अतिथि के तौर पर नहीं, बल्कि एक अभिभावक की तरह बच्चों के बीच घुलते-मिलते नजर आए।
कंप्यूटर अनिवार्य करने का निर्देश इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक अहम नीतिगत घोषणा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले साल से बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य किया जाए। उनका उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले जेन अल्फा (Gen Alpha) को आधुनिक तकनीक से लैस करना है।
क्लासरूम में बच्चों के साथ संवाद मुख्यमंत्री ने क्लासरूम में बच्चों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बैठकर सीधी बातचीत की। उन्होंने छात्रों से न केवल उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा, बल्कि स्कूल में चल रही सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की पेंटिंग की सराहना की और खुद भी रंगों से हाथ आजमाते दिखे।
मोबाइल से दूरी, पढ़ाई पर जोर बच्चों के साथ बातचीत के दौरान सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि पढ़ाई के समय मोबाइल फोन से दूरी बनाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा, मोबाइल का इस्तेमाल केवल जरूरत और सही जानकारी के लिए करें, लेकिन अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रखें।
अभिभावकों को दी अहम जिम्मेदारी अभिभावकों से संवाद करते हुए उन्होंने बच्चों की शिक्षा की नींव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कक्षा 8 से 12 तक का समय बच्चों के करियर के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे बच्चों की कमजोरियों को पहचानें और शिक्षकों के साथ मिलकर उसे सुधारने का प्रयास करें।
बेहतर शिक्षा के लिए माँगे सुझाव कार्यक्रम के अंत में उन्होंने शिक्षकों और पेरेंट्स के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने स्कूल के शैक्षणिक माहौल को और बेहतर बनाने के लिए सीधे सुझाव मांगे, ताकि शिक्षा प्रणाली में जमीनी स्तर पर सुधार किया जा सके। इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मिथिलेश यादव और रामकृपाल यादव भी मौजूद रहे।
*विद्यार्थी-अभिभावक-शिक्षक तीनों से सीधे संवाद!
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) September 26, 2026
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी ने राजकीय मध्य विद्यालय, रामजीचक, बाटागंज, दानापुर में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी-2026 में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ क्लास रूम में बैठकर उनसे संवाद किया।… pic.twitter.com/LjkEkg2HJi
ओल्ड एज होम में दिखे पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली, वायरल हुआ वीडियो; सेहत को लेकर दी ये बड़ी जानकारी
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश: IMD का येलो अलर्ट, 30KM की रफ्तार वाली हवाओं से अगले 3 दिन नहीं मिलेगी राहत
एशियन गेम्स में भारत का दबदबा: महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक
मजदूरी से गोल्ड मेडल तक: कोरबा की संजू देवी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में लहराया तिरंगा
सफाई के दृश्यम : अजय देवगन ने झाड़ू थामकर जुहू बीच पर चलाया स्वच्छता अभियान
बंगाल का सियासी पारा: ममता बनर्जी को दिखाए काले झंडे, TMC विधायक की कार पर फेंके अंडे
न मारो बाबू! : कुत्तों की रोटियां खाने पर बुजुर्ग महिला को डंडे से डराया, वीडियो देख भड़के लोग
अम्मा की करुणा से गूंजा केरल, अमित शाह के दौरे पर यूथ कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे
छत्तीसगढ़ की मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, गड़चिरोली में 525 लोगों का रेस्क्यू
महाराष्ट्र के 265 तालुकाओं में सूखा घोषित: संकट में घिरे किसानों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान