बंगाल का सियासी पारा: ममता बनर्जी को दिखाए काले झंडे, TMC विधायक की कार पर फेंके अंडे
News Image

हुगली: विरोध और बवाल पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के श्रीरामपुर में शनिवार को उस समय भारी तनाव फैल गया, जब राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की जनसभा से पहले ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर ममता बनर्जी को काले झंडे दिखाए और गो बैक के नारे लगाए।

चोर-चोर के नारों से गूंजी सड़कें प्रदर्शनकारियों के समूह ने सड़क किनारे इकट्ठा होकर ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ममता बनर्जी चोर-चोर और दूर हटो जैसे तीखे नारे लगाए गए। विरोध करने वालों में महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक थी। स्थिति तब बिगड़ गई जब मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई।

कुणाल घोष की कार पर हमला विरोध की आग यहीं नहीं रुकी। रैली में शामिल होने जा रहे टीएमसी विधायक कुणाल घोष की कार पर भी हमला कर दिया गया। आक्रोशित भीड़ ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ अंडे फेंके। इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर हाथ मारकर उसे रोकने की कोशिश की और जमकर नारेबाजी की।

ममता बनर्जी का बीजेपी पर आरोप अपने विधायक पर हुए हमले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, मैं लोगों से सहयोग की अपील करती हूं। बंगाल के लिए कोई समस्या पैदा न करें। कोर्ट के आदेशानुसार हम यहां बैठक कर रहे हैं, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं को सड़कों पर रोका जा रहा है और उन्हें बुरी तरह पीटा जा रहा है।

ममता ने सीधे तौर पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी के गुंडे और उपद्रवी हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं। कुणाल घोष की गाड़ी तोड़ दी गई है और वे घायल हैं। ममता ने घटना स्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लेने की बात भी कही। फिलहाल, इस इलाक़े में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आयुष्मान कार्ड के नाम पर ठगी से सावधान: एक भी रुपया न दें, ऐसे करें शिकायत

Story 1

ओल्ड एज होम में दिखे पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली, वायरल हुआ वीडियो; सेहत को लेकर दी ये बड़ी जानकारी

Story 1

वर्ल्ड कप 2027 के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कहेंगे विराट कोहली, कहा- ट्रॉफी के लिए जान लगा दूंगा

Story 1

दिल्ली में मंथन: यूपी चुनाव से पहले पीएम मोदी और सीएम योगी की अहम बैठक, नई रणनीति पर चर्चा

Story 1

स्टैंड-अप कॉमेडी बना अखाड़ा: प्रोफेसर ने छात्र का पकड़ा कॉलर, वीडियो वायरल

Story 1

सुखपाल खैहरा पर भड़कीं AAP नेत्री गायत्री बिश्नोई: बेटी की उम्र की लड़की पर की ओछी टिप्पणी, अब जेल भेजकर ही दम लूंगी

Story 1

टीम इंडिया को बड़ा झटका: हार्दिक पांड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे पर भी छाया सस्पेंस

Story 1

मुझे नजरबंद कर दिया गया : रैली से पहले ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, टीएमसी विधायक पर हमला

Story 1

अप्रूवर बन जाइए वरना जेल जाइए : CEC ज्ञानेश कुमार पर कांग्रेस का तीखा हमला, इस्तीफे की मांग तेज

Story 1

दिल्ली में हलचल: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, 2027 चुनाव की बिसात बिछाने की तैयारी