बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से लंग्स कैंसर (फेफड़ों का कैंसर) से जूझ रहे थे। उनकी मौत की खबर ने मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों को गहरा सदमा दिया है।
असम के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मुश्ताक खान के निधन पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म वेलकम का एक क्लिप साझा करते हुए लिखा, आपकी शानदार कॉमिक टाइमिंग से हमें हंसाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।
निशब्द हुए डायरेक्टर अनीस बाज्मी फिल्म वेलकम के निर्देशक अनीस बाज्मी ने अपने चहेते एक्टर को याद करते हुए कहा, मैं यह खबर सुनकर स्तब्ध और निशब्द हूं। मुश्ताक खान (मेरे बल्लू) एक शानदार अभिनेता और बेहतरीन इंसान थे। अल्लाह उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।
संजय मिश्रा ने बयां किया दर्द नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता संजय मिश्रा ने मुश्ताक खान के साथ अपने गहरे संबंधों को याद किया। उन्होंने कहा, मुश्ताक मेरे लिए एक गार्जियन की तरह थे। मैं अक्सर उनसे सलाह लिया करता था। वे एक बहुत काबिल कलाकार थे, जिन्हें इंडस्ट्री में जो क्रेडिट मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला।
कैंसर की आखिरी स्टेज से लड़ रहे थे एक्टर मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने बताया कि अभिनेता का निधन गुरुवार 24 सितंबर की शाम 7 बजे हुआ। वे पहले लंग्स कैंसर से उबर चुके थे, लेकिन 8 दिन पहले बीमारी ने दोबारा गंभीर रूप ले लिया। वे कैंसर की आखिरी स्टेज में थे और अस्पताल में भर्ती थे, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
कल दी जाएगी अंतिम विदाई मिली जानकारी के अनुसार, मुश्ताक खान को शुक्रवार, 25 सितंबर को अंतिम विदाई दी जाएगी। वे यारी रोड कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किए जाएंगे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री ने एक शानदार कलाकार खो दिया है, जो अपनी कॉमेडी और सादगी के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।
Thank you for making us laugh with your impeccable comic timing.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 24, 2026
Rest in Peace, Mushtaq Khan! My condolences to the entire family and all his fans. pic.twitter.com/2DtxMW7NHF
क्या चुनाव आयोग की निष्पक्षता खत्म? गोवा CEO के ई-मेल पर कांग्रेस का बड़ा हमला
बेंगलुरु के हाई रेंट के बीच पुणे का यह किराया देख चकराया इंजीनियर का सिर!
शी जिनपिंग का भव्य स्वागत और ट्रंप का विंटर लुक : क्यों चर्चा में है एयरपोर्ट का यह दृश्य?
राहुल गांधी के गढ़ से अखिलेश का चुनावी शंखनाद: रायबरेली में क्यों दिखी बुलडोजर वाली सियासत?
मौत की बस: धुएं में लिपटी यात्रियों की चीखें, और हंसते रहे ड्राइवर-कंडक्टर
क्या भारतीय क्रिकेट का नया बॉस बनेगा Muthoot Fincorp? जानें नई डील की इनसाइड स्टोरी
जमुई के बाद अब ओडिशा में दरिंदगी: मंदिर से लौट रहे कपल को दबंगों ने घेरा, युवती की गिड़गिड़ाहट भी न पिघला सकी पत्थर दिल
पटना में गोलियों की गूंज: वार्ड पार्षद के पति पर अपार्टमेंट में घुसकर बरसाईं 14 गोलियां
बीजेपी का बड़ा फेरबदल: चंद्रशेखर को मध्य प्रदेश की कमान, संगठन को धार देने के लिए जंबो सूची जारी
यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड: बस में बीड़ी पीने का आरोप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार; 9 की मौत