बेंगलुरु की आसमान छूती रियल एस्टेट कीमतों से परेशान एक टेक प्रोफेशनल का सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। पुणे के एक फ्लैट का किफायती किराया देखकर इंजीनियर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला? एक इंजीनियर ने Reddit पर पुणे के एक फ्लैट की रेंट लिस्टिंग देखी और उसका स्क्रीनशॉट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया। लिस्टिंग में एक पूरी तरह फर्निश्ड 3BHK फ्लैट में खाली कमरे के लिए फ्लैटमेट की तलाश की जा रही थी। कमरा काफी बड़ा था, जिसमें दो बड़ी खिड़कियां और एक अटैच बालकनी भी थी, जहाँ से शानदार नज़ारा दिखता था।
9 हजार में मिला घर? सबसे चौंकाने वाली बात उस कमरे का किराया था—सिर्फ 9,000 रुपये महीना। हालांकि, मेड, कुक, बिजली और अन्य सुविधाओं को मिलाकर कुल खर्च 15,500 रुपये तक पहुँचता है, लेकिन फिर भी यह बेंगलुरु के महंगे रेंट के मुकाबले बहुत कम है।
इंजीनियर का मजेदार रिएक्शन इस डील को देखकर पोस्ट करने वाले इंजीनियर ने लिखा, My Bengaluru brain buffered, crashed, and restarted in safe mode. यानी पुणे का यह किराया देखकर उनका बेंगलुरु वाला दिमाग कुछ देर के लिए हैंग हो गया। अब तक इस पोस्ट को 3.8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
तुलना और तीखी बहस सोशल मीडिया पर बेंगलुरु और पुणे के रहने वाले लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। बेंगलुरु के कई आईटी प्रोफेशनल्स ने कमेंट्स में बताया कि वहां बिना फर्निश्ड 2BHK का किराया भी 30 से 40 हजार रुपये तक पहुंच जाता है।
क्या पुणे में वाकई इतने सस्ते घर हैं? बहस के दौरान कुछ यूजर्स ने तर्क दिया कि यह किराया इलाके पर निर्भर करता है। एक यूजर ने कहा, यह फ्लैट शायद शहर के बाहरी इलाकों जैसे पुनावले या सुस का हो सकता है, जबकि बानेर जैसे पॉश इलाकों में दाम काफी ज्यादा हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने दावा किया कि यह ब्लू रिज टाउनशिप का फ्लैट है, जहां मालिक विदेश में रहने के कारण कम दाम पर ब्रोकर को फ्लैट दे देते हैं।
यह पोस्ट एक बार फिर देश के बड़े शहरों में रहने वाले युवाओं की सबसे बड़ी समस्या— किराए के घर —को लेकर एक नई चर्चा छेड़ गई है।
*Saw a Reddit post: This room in a 3BHK in #pune and Guess the rent.
— rajneee (@misalpavv) September 23, 2026
Big room. Two windows. Attached balcony with a glass railing. Green view.
Rent: ₹9,000 for a room in 3bhk *
My Bengaluru brain buffered, crashed, and restarted in safe mode. pic.twitter.com/0ina2E7wAS
पति का पता नहीं, आंखों के सामने सब जल गया : ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड की दर्दनाक दास्तां
आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसा: पटरी पार कर रहे 4 छात्रों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर
वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिल रही प्लेइंग-11 में जगह? गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी
यूपी में आयुर्वेद की नई क्रांति: हर जिले में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज, पोर्टल से आसान होगी हर प्रक्रिया
समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में विवाद: मुकेश छाबड़ा पर अश्लील टिप्पणी का आरोप, नेटफ्लिक्स की भूमिका पर उठे सवाल
बिग बॉस 20: रीति तिवारी ने नेशनल टीवी पर दी काजी तौकीर को गाली, भड़के फैंस बोले- बिहार का नाम खराब मत करो
पति साथ थे, पर अब कोई खबर नहीं : ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड की दर्दनाक दास्तां
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस बनी मौत का जाल , भीषण आग में 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
विनीत मिनोचा हत्याकांड: बेटे ने ही रची पिता के कत्ल की साजिश, पत्नी को फंसाने के लिए रची थी खतरनाक चाल
अलविदा मुश्ताक खान: वेलकम के बल्लू ने दुनिया को कहा अलविदा, असम के सीएम और बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि