कानपुर के चर्चित फार्मा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ आया है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में मृतक के बेटे सुब्रत मिनोचा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अब तक जिसे बहू शालू की साजिश माना जा रहा था, उसके पीछे की असली सच्चाई कुछ और ही निकली।
पत्नी को फंसाने की रची थी साजिश शुरुआती जांच में सारा शक बहू शालू पर था। पुलिस के अनुसार, सुब्रत ने शूटर विशाल गौतम को सुपारी देते समय कड़े निर्देश दिए थे कि अगर वह पकड़ा जाए, तो शालू का नाम ले। सुब्रत खुद अपनी पत्नी पर आरोप मढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था, ताकि खुद पर किसी को शक न हो।
कैसे खुला राज? पुलिस के शिकंजे में आने के बाद शूटर विशाल गौतम ने अपना बयान बदल दिया। उसने खुलासा किया कि सुब्रत ने उसे 6 लाख रुपये की सुपारी दी थी। वहीं, लगातार पूछताछ के बाद सुब्रत ने आखिरकार अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने माना कि वह अपनी पत्नी को फंसाने की साजिश रच रहा था।
258 कॉल और डिजिटल सबूतों का जाल पुलिस की जांच में सुब्रत की भूमिका को पुख्ता करने के लिए कई डिजिटल सबूत मिले हैं। शूटर विशाल के नए सिम कार्ड से पहली कॉल सुब्रत को ही गई थी। पुलिस के पास मौजूद कॉल रिकॉर्ड्स में सुब्रत और शूटर के बीच 258 बार बातचीत होने का डेटा है। घर का सीसीटीवी बंद होना और हत्या के दिन सुब्रत का पार्टी में जाना, अब पुलिस की जांच के केंद्र में है।
कर्ज, जुआ और संपत्ति का विवाद जांच में सामने आया है कि सुब्रत पर करीब 40 से 50 लाख रुपये का भारी कर्ज था। इसके अलावा उसके जुआ-सट्टे की लत और पिता की संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद इस वारदात की मुख्य वजह बनी। विनीत मिनोचा को डर था कि बेटा गलत रास्ते पर है, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर अनबन रहती थी।
शालू को अभी क्लीन चिट नहीं हालांकि सुब्रत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, लेकिन पुलिस ने अभी शालू को क्लीन चिट नहीं दी है। अधिकारियों का कहना है कि वे सुब्रत, शालू और अन्य आरोपियों के बयानों को कॉल डिटेल रिकॉर्ड और वैज्ञानिक साक्ष्यों से क्रॉस-चेक कर रहे हैं। पुलिस ने मौके से खून से सने कपड़े और फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी भी बरामद की है, जो इस पूरे षड्यंत्र की कड़ियों को जोड़ने में मदद कर रही है।
*विनीत मिनोचा हत्याकांड में ट्विस्ट,दवा व्यापारी के बेटे की गिरफ्तारी,पुलिस ने देर रात सुब्रत को गिरफ्तार किया,सरकारी अस्पताल में सुब्रत का कराया मेडिकल परीक्षण@CMOfficeUP @kanpurnagarpol @igrangekanpur @adgzonekanpur @Uppolice @UPGovt pic.twitter.com/rFckHGrb3e
— NewsPlus24x7 (@plus24x7) September 24, 2026
बिग बॉस 20: टास्क के दौरान गरमाया माहौल, काजी तौकीर ने शर्ट फाड़कर यंग को दी खुली चुनौती
यूपी की सियासत में चुनावी रस्साकशी : अखिलेश की यात्रा पर अजय राय का पलटवार, कहा- सैफई-कन्नौज हम भी जा सकते हैं
जंतर-मंतर पर भारी बवाल: चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग पर योगेंद्र यादव समेत 40 हिरासत में
मुश्ताक खान के निधन से स्तब्ध बॉलीवुड, राजपाल यादव बोले- दो घंटे पहले ही तो हाथ थामे थे
UNGA में आतंकवाद का सवाल सुनते ही असहज हुए शहबाज शरीफ, मौन साधकर साधी दूरी
समुद्र तट पर मछली चोर बना सांप, वीडियो देख लोग बोले- महंगाई का असर!
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने काजी तौकीर को दी धमकी, इंटरनेट पर मचा बवाल
आगरा में चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण का बड़ा जाल ध्वस्त, 6 राज्यों तक फैला था नेटवर्क
अलविदा मजनू भाई के साथी: 75 साल की उम्र में कैंसर से जंग हार गए एक्टर मुश्ताक खान
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर बढ़ा सियासी पारा, BJP बोली- कौन है ये कॉकरोच पार्टी?