बिहार में हाल के दिनों में घटीं शर्मनाक घटनाओं की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि ओडिशा के ढेंकणाल से एक और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरेराह एक युवक और युवती के साथ दबंगों ने न केवल मारपीट की, बल्कि वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
मंदिर से लौटते वक्त फंसा कपल पीड़ित कपल कटक का रहने वाला है और 18 सितंबर को प्रसिद्ध कपिलश मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहा था। देवगांव-तंगी रोड पर भानरागढ़ गांव के पास स्थानीय नशे में धुत कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। पहले मामूली बहस हुई, फिर दबंगों ने अपने साथियों को बुलाकर कपल को घेर लिया।
हाथ जोड़ती रही युवती, दरिंदे करते रहे प्रहार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दबंग युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। इस दौरान युवती हाथ जोड़कर उन दरिंदों के आगे रहम की भीख मांगती रही, लेकिन अपराधियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने इस पूरी घिनौनी करतूत को मोबाइल कैमरे में कैद किया और अगले दिन इंटरनेट पर डाल दिया।
सोशल मीडिया पर उबाल, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई वीडियो वायरल होते ही पूरे देश में आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए ढेंकणाल के एसपी अभिनव सोनकर ने तत्काल संज्ञान लिया। गंडिया थाने में बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने अब तक सरोज नायक, समीर नायक और संग्राम रथ नाम के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बढ़ता जा रहा है वीडियो वायरल का ट्रेंड यह घटना देश में एक खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा कर रही है। बिहार के जमुई, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के बाद ओडिशा का यह मामला बताता है कि कैसे अपराधी अब अपराध करने के बाद उसे ट्रेंड बनाने के लिए खुद ही वीडियो वायरल कर रहे हैं। विपक्ष और सामाजिक संगठनों ने ओडिशा की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजामों की मांग की है।
फिलहाल, पुलिस यह जांच कर रही है कि घटना के पीछे और कौन-कौन से चेहरे शामिल हैं और इस गिरोह का आगे का नेटवर्क क्या है।
*After the Bihar horror, another disturbing incident has emerged from Odisha.
— Dr. Lopamudra Baxipatra (@LopaBaxipatra) September 23, 2026
A young couple was abused, assaulted and attacked by miscreants in Dhenkanal district. Such incidents raise serious concerns about women’s safety and law and order in the State. pic.twitter.com/Dzqnh1obN6
बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान का खतरा: आंध्र और ओडिशा में डीप डिप्रेशन का लैंडफॉल, भारी बारिश का अलर्ट
अगर हम गाली सुनेंगे तो आप भी तैयार रहें: कानपुर की मेयर ने अफसरों को दी चेतावनी
न्यूयॉर्क में हलचल: जयशंकर और मार्को रुबियो की मुलाकात, किन मुद्दों पर बनी सहमति?
यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: जूते पहनने तक का नहीं था वक्त , चश्मदीदों ने बयां की खौफनाक रात
एशियन गेम्स 2026: अफगानिस्तान का विजयी आगाज, जापान को 48 रनों से रौंदा
शुभमन गिल को सुपरस्टार कहने पर मचा बवाल, तो वीरेंद्र सहवाग ने ट्रोलर्स की बोलती की बंद
ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात: ट्रेड वॉर से ईरान तक, क्या बदलेगी दुनिया की दिशा?
जमुई के बाद अब ओडिशा में दरिंदगी: मंदिर से लौट रहे कपल को दबंगों ने घेरा, युवती की गिड़गिड़ाहट भी न पिघला सकी पत्थर दिल
10 साल बाद अमेरिका पहुंचे शी जिनपिंग: ट्रंप ने तोड़ा प्रोटोकॉल, एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत
सूखा संकट: महाराष्ट्र के किसानों को सीएम फडणवीस का भरोसा, कहा- आपको बेसहारा नहीं छोड़ेंगे