अगर हम गाली सुनेंगे तो आप भी तैयार रहें: कानपुर की मेयर ने अफसरों को दी चेतावनी
News Image

कानपुर के सर्किट हाउस में आयोजित ‘सीएम ग्रिड’ की बैठक में उस समय हड़कंप मच गया, जब मेयर प्रमिला पांडे ने नगर निगम के अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। शहर की बदहाल सड़कों और विकास कार्यों में देरी को लेकर मेयर का गुस्सा सातवें आसमान पर था।

अकेले हमें क्यों गाली मिले? बैठक के दौरान मेयर ने कड़े लहजे में नगर आयुक्त से सवाल किया कि जब शासन से सड़कों के लिए बजट पहले ही मिल चुका था, तो फिर काम में एक साल की देरी क्यों हुई? उन्होंने कहा, जनता सड़कों की बदहाली पर जनप्रतिनिधियों से सवाल करती है और गालियां हमें सुननी पड़ती हैं। अब अगर हमें जनता की गालियां मिल रही हैं, तो अधिकारी भी इसके लिए तैयार रहें।

जवाबदेही तय करने की मांग मेयर प्रमिला पांडे ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि उन्हें बताना होगा कि बजट होने के बावजूद काम क्यों नहीं हुआ? उन्होंने इस मामले में अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात कही। मेयर का तर्क था कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अफसरों को अपने एसी कमरों से बाहर निकलकर फील्ड में काम करना होगा।

मंगल भवन कमेटी भंग होने पर जताई नाराजगी सड़कों के साथ-साथ मेयर ने बृजेंद्र स्वरूप पार्क स्थित ‘मंगल भवन’ की कमेटी को नगर आयुक्त द्वारा भंग किए जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने इसे गलत करार देते हुए कहा कि वह इसकी शिकायत शासन से करेंगी। मेयर के अनुसार, उन्होंने इस भवन के निर्माण के लिए कानूनी राय भी ली थी और वहां अब तक 100 से अधिक गरीब परिवारों की शादियां हो चुकी हैं।

फील्ड में न उतरने पर साधा निशाना मेयर ने अधिकारियों पर फील्ड विजिट न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें शहर की हकीकत देखने के लिए बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जलभराव और गड्ढों को लेकर अक्सर मेयर और पार्षद निशाने पर होते हैं, जबकि अधिकारियों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। मेयर ने साफ किया कि अगर अधिकारी अलग से बजट की मांग करते, तो वह उसे उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करतीं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मुझे हैरानी हुई कि उसे जाने दिया... जहीर खान पर वसीम जाफर का बड़ा बयान, सीएसके के फैसले पर कही ये बात

Story 1

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का सड़क संग्राम : देश भर में इस्तीफे की मांग, कई शहरों में पुलिस का लाठीचार्ज और वाटर कैनन

Story 1

अनंत अंबानी का गोल्डन हार्ट : बीमार होने के बावजूद एक बच्चे की खुशी के लिए थामी अपनी कार, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

UN में नेपाल के PM बालेन शाह की दो टूक: भारत-चीन को कहा शुक्रिया, हिमालयी आपदा को बताया वैश्विक चेतावनी

Story 1

स्वीकार्य नहीं.. : क्या शी जिनपिंग से ट्रंप की कड़ी बातचीत ने बदल दी ईरान पर चीन की रणनीति?

Story 1

जल्दी बोल पनवेल निकलना है... छात्र के जोक पर भड़के प्रोफेसर, मंच पर पकड़ा कॉलर

Story 1

बिग बॉस 20: काजी तौकीर के खिलाफ बुली गैंग की हिंसात्मक धमकी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Story 1

यूपी में अब नहीं, 2017 से पहले माफियाओं का राज था : अमित शाह ने योगी सरकार की तारीफ में पढ़े कसीदे

Story 1

UPI पर लगने वाला चार्ज सरकारी खजाना नहीं, डिजिटल बुनियादी ढांचे का हिस्सा: वित्त मंत्री

Story 1

मेक इन इंडिया के 12 साल: प्रोडक्शन पावरहाउस बना भारत, हर सेक्टर में दिखा बड़ा बदलाव