अहमदाबाद की प्रतिष्ठित निरमा यूनिवर्सिटी में एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। तकनीकी और सांस्कृतिक उत्सव टेक्नोफ्रा 2026 के दौरान एक प्रोफेसर का छात्र के प्रति हिंसक व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
क्या था पूरा मामला? यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन रजत सूद का शो चल रहा था। इसी दौरान मंच पर मौजूद एक प्रोफेसर ने जैसे ही बोलने की शुरुआत की, दर्शक दीर्घा में बैठे एक छात्र ने मजाकिया अंदाज में फिल्म गोलमाल 3 का मशहूर डायलॉग बोल दिया— अरे जल्दी कर, सुबह पनवेल निकलना है।
गुस्से में आपा खो बैठे प्रोफेसर कहा जा रहा है कि छात्र की यह टिप्पणी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉ. हिमांशु के. पटेल को नागवार गुजरी। प्रोफेसर ने तुरंत छात्र को मंच पर बुलाया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्र के मंच पर पहुंचते ही प्रोफेसर ने उसका कॉलर पकड़ लिया और उसे सबके सामने अपमानित किया।
कैंपस से बाहर निकाल दूंगा कॉलर पकड़ने के साथ ही प्रोफेसर ने छात्र को कड़ी चेतावनी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोफेसर ने कहा कि अगर कोई फैकल्टी का अपमान करने की कोशिश करेगा, तो उसे निरमा यूनिवर्सिटी कैंपस से हमेशा के लिए बाहर कर दिया जाएगा। इस घटना के बाद वहां मौजूद अन्य छात्र भी सकते में आ गए।
यूनिवर्सिटी प्रशासन का क्या कहना है? इस मामले पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लोग प्रोफेसर के इस रवैये को अनुचित और छात्रों के प्रति असहिष्णुता करार दे रहे हैं। हालांकि, जब इस संबंध में यूनिवर्सिटी प्रशासन से संपर्क किया गया, तो एक एग्जीक्यूटिव रजिस्ट्रार ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया। फिलहाल यूनिवर्सिटी की ओर से कोई भी आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है।
Nirma University professor snatched students collar and threatened a student on a mere light joke in front of the whole event and even the comedian Rajat Sood.#ahmedabad pic.twitter.com/uEZ0iqJtOb
— Manan Trivedi (@itsurbunny7) September 24, 2026
खाकी का अपमान: सड़क किनारे नशे में बेसुध पड़ा मिला सिपाही, खुद को बताया DM का बेटा
इमरान को रोकने में फंसा शहबाज सरकार का बजट, 100 करोड़ का खतरे का खेल
दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण का नया अध्याय: सेवा संकल्प से बदली 178 जिंदगियां
बंगाल में सियासी उबाल: ममता का पुलिस पर तंज, वर्दी उतारकर BJP का झंडा थाम लें अधिकारी
बरेली: बारिश ने थाने को बनाया टापू , पानी में डूबा इज्जतनगर परिसर
ममता बनर्जी की रैली में जा रहे TMC विधायक पर हमला, कार पर फेंके अंडे और पत्थर
जुहू बीच पर सफाई का संकल्प: अजय देवगन और दिविजा फडणवीस ने संभाला मोर्चा
दिल्ली में मिशन यूपी पर मंथन: पीएम मोदी और सीएम योगी की सवा घंटे चली बैठक के क्या हैं मायने?
विराट कोहली का संन्यास प्लान: क्या 2027 वर्ल्ड कप के बाद थम जाएगा रन मशीन का बल्ला?
20 टन पत्थरों के नीचे दबी Tata Aeris, फिर भी नहीं पिचक सकी कार! देखें वायरल वीडियो