यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 9 यात्रियों की जलकर और दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया है।
गंभीर आरोप: ड्राइवर पर बीड़ी पीने का शक हादसे के बाद जीवित बचे एक यात्री ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। यात्री का कहना है कि बस चालक वाहन चलाते समय बीड़ी पी रहा था, जिसके कारण यह आग लगी। पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
इंजन से शुरू हुई आग की लपटें गौतमबुद्ध नगर के सीएफओ प्रदीप कुमार के अनुसार, बस (BR 32 PA 8647) में आग इंजन के पास से शुरू हुई थी। बस में फ्यूल होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल की 4 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 20 से 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
सीएम योगी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। सरकार ने इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
मृतकों की शिनाख्त की कोशिश जारी घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं। फिलहाल, थाना जेवर पुलिस मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस लापरवाही के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
*#WATCH गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश: सीएफओ प्रदीप कुमार ने कहा, आज रात्रि को थाना जेवर क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस पर एक बस रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 32 पी ए 8647 कश्मीरी गेट, नई दिल्ली से मोहोबा की ओर जा रही थी, तभी बस में अचानक से आग लगी। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस के… pic.twitter.com/5e1GAeUmTQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2026
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का अल्टीमेटम: कॉकरोच जनता पार्टी ने छेड़ा बड़ा आंदोलन
अखिलेश को भी पता है भगवा ही आएगा : PDA रथ पर योगी के मंत्री का तंज
भारतीय अर्थव्यवस्था की दहाड़: Fitch, S&P और ADB ने एक साथ बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान
दिल्ली: मुखर्जी नगर में छात्रा को कार में खींचने की कोशिश, सहम गईं युवतियां; आरोपियों की पहचान
न्यूयॉर्क में हलचल: जयशंकर और मार्को रुबियो की मुलाकात, किन मुद्दों पर बनी सहमति?
ईरानी दूतावास का ट्रंप पर बॉलीवुड तंज: तेलुगू फिल्म के क्लिप से उड़ाया मजाक
व्हाइट हाउस की प्रेस गैलरी में ट्रम्प की हार: कोर्ट ने CNN, MS NOW और पॉलिटिको को दी बड़ी राहत
द पैराडाइज का धमाका: थिएटर में मचा बवाल, नानी की जेल फाइट देख फैंस बोले- ऑस्कर ले जाओ
एशियन गेम्स 2026: सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने रचा इतिहास, कोच की आंखों में आए खुशी के आंसू
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत