दुनिया भर में चल रहे युद्ध और आर्थिक अनिश्चितता के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था एक मजबूत स्तंभ बनकर उभरी है। अमेरिका-ईरान तनाव, रूस-यूक्रेन संघर्ष और वैश्विक टैरिफ जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत की विकास रफ्तार थमी नहीं है। अब तीन बड़ी ग्लोबल रेटिंग एजेंसियों ने भारत की विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर देश के लिए ट्रिपल गुड न्यूज दी है।
S&P ग्लोबल का भरोसा S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 6.6% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। एजेंसी ने अपनी एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में भारत की बढ़ती आर्थिक मजबूती और घरेलू मांग पर गहरा भरोसा जताया है।
Fitch रेटिंग्स ने बढ़ाया अनुमान फिच रेटिंग्स ने भी अपने पूर्वानुमान में बदलाव करते हुए इसे 6.4% से बढ़ाकर 6.9% कर दिया है। फिच ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सात महीने से जारी वेस्ट एशिया युद्ध के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था उम्मीद से कहीं अधिक लचीली साबित हुई है। ऊर्जा की कीमतों में उछाल के बावजूद घरेलू औद्योगिक गतिविधियाँ स्थिर बनी हुई हैं।
ADB और मूडीज की भी मुहर एशियाई विकास बैंक (ADB) ने भी भारत के लिए सकारात्मक रुख अपनाते हुए अपने विकास अनुमान को 6% से बढ़ाकर 6.4% कर दिया है। इसके साथ ही, ADB ने भारत में महंगाई दर के अनुमान को भी 4.3% से घटाकर 4.2% कर दिया है, जो राहत की बात है। इससे पहले दिग्गज रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody s) ने भी भारत की विकास दर 7% रहने का अनुमान जताया था।
IMF ने भारत को कहा ग्रोथ इंजन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ की सराहना करते हुए इसे दुनिया का ग्रोथ इंजन करार दिया है। आईएमएफ का मानना है कि जहां दुनिया के बड़े देश मंदी के साये में हैं, वहीं भारत सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है। सरकार द्वारा किए गए सांख्यिकीय सुधारों (Statistical reforms) की भी वैश्विक स्तर पर काफी तारीफ हो रही है।
क्यों चमक रही है भारतीय इकोनॉमी? इन रेटिंग एजेंसियों के अनुसार, भारत की इस सफलता के पीछे तीन मुख्य कारण हैं:
कुल मिलाकर, वैश्विक रेटिंग एजेंसियों का यह एकतरफा सकारात्मक रुख साबित करता है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भारत की आर्थिक विकास गाथा पटरी पर है और तेजी से आगे बढ़ रही है।
#WATCH | Global agencies have raised their GDP growth projections for India for FY27, citing resilient domestic demand, robust industrial activity, and higher government investment.
— DD India (@DDIndialive) September 23, 2026
S&P and ADB have projected 7% growth, Fitch 6.9%, and OECD 7.1%, the highest among the agencies… pic.twitter.com/u9UBTAxovP
निरमा यूनिवर्सिटी का कॉलर कांड : एक मामूली जोक पर प्रोफेसर ने खोया आपा, वीडियो वायरल
IND vs WI: तिरुवंतपुरम में होगी चौकों-छक्कों की बारिश, जानें कब और कहां देखें पहला वनडे
मुख्य चुनाव आयुक्त को फांसी देने की मांग, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बयान से मचा सियासी बवाल
कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा दर्शन पर भड़के गोविंदा, बोले- हम फेमस हो रहे हैं तो आपको क्या तकलीफ है?
नन्हे हाथी की जान बचाने के लिए हाथियों ने बनाई ह्यूमन चेन , भावुक कर देगा यह वायरल वीडियो
एशियन गेम्स 2026: कबड्डी में भारत का दबदबा, दो और पदक हुए पक्के!
PoK तुरंत खाली करे पाकिस्तान: UN में भारत ने खोली ड्रैगन की पोल, कश्मीरी पंडितों के दर्द पर सुनाया सच
अब डॉक्टर का पर्चा होगा हिंदी में: ब्रजेश पाठक का बड़ा फैसला
एशियन गेम्स 2026: सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
बांका कांड पर गरमाई सियासत: तेजस्वी का तीखा सवाल, क्या दोषियों की जाति देख होगी कार्रवाई?