बिहार में नाबालिग लड़कियों के साथ बढ़ते अपराधों ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बांका के मंदार पर्वत से सामने आए एक वीडियो ने सनसनी फैला दी है, जिसमें नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की जा रही है।
तेजस्वी का तीखा हमला इस घटना पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था को मरणसैया पर बताते हुए तीखे सवाल किए हैं।
तेजस्वी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पूछा, जमुई कांड के शेष आरोपियों का क्या हुआ? समस्तीपुर के दोषियों को क्या समीकरण के आधार पर छूट दी गई? और बांका के इन दरिंदों को कब पकड़ा जाएगा?
जाति पर सम्राट चौधरी से सवाल तेजस्वी ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्या सरकार अपराधियों की रील और उनकी जाति देखकर प्रतिक्रिया तय करती है?
उन्होंने कहा कि, क्या इन दरिंदों की भी जाति देख सातवीं फेल जाति विशेषज्ञ मुख्यमंत्री अपनी प्रतिक्रिया देंगे? तेजस्वी का आरोप है कि कठपुतली मुख्यमंत्री अपने हस्तक्षेप से न्याय व्यवस्था की नींव को खोखला कर रहे हैं।
लगातार तीसरी घटना से दहला बिहार बिहार में नाबालिगों के साथ अपराध की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। हालिया घटनाओं का ब्योरा कुछ इस प्रकार है:
अब प्रशासन की अग्निपरीक्षा बांका की घटना ने एक बार फिर बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। अब सभी की निगाहें बांका पुलिस पर टिकी हैं कि इन दबंगों की गिरफ्तारी कब तक होती है। क्या पुलिस त्वरित कार्रवाई कर मिसाल पेश करेगी या यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
जमुई,समस्तीपुर के बाद अब “बांका” के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर नाबालिग लड़की के साथ शोषण, अभद्र व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल!
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 25, 2026
बिहार में कानून व्यवस्था मृतप्राय:!
मनोनीत कठपुतली मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने अनाड़ीपन, बड़बोलेपन, अपरिपक्वता, अधीरता, व्याकुलता तथा… pic.twitter.com/XjFPu2oTWZ
यूपी की सियासत में चुनावी रस्साकशी : अखिलेश की यात्रा पर अजय राय का पलटवार, कहा- सैफई-कन्नौज हम भी जा सकते हैं
रविवार 27 सितंबर: बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच फंसा पेच
नवी मुंबई: पहाड़ी से 70 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, बाल-बाल बचा 17 वर्षीय छात्र
समुद्र तट पर मछली चोर बना सांप, वीडियो देख लोग बोले- महंगाई का असर!
IND vs WI: तिरुवंतपुरम में होगी चौकों-छक्कों की बारिश, जानें कब और कहां देखें पहला वनडे
हारना नामुमकिन था : 2023 चुनाव नतीजों को लेकर नकुलनाथ का बड़ा खुलासा
खटीमा को मिली बड़ी सौगात: ₹7.23 करोड़ की गौशाला का लोकार्पण, ₹108 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का शिलान्यास
चुनाव आयोग के खिलाफ छेड़ी गई जंग: क्या राहुल गांधी ने CJP के हाथों से छीन ली आंदोलन की कमान?
9वीं के मैथ्स सिलेबस से क्या कुछ हटाया गया है? NCERT ने दी पूरी सच्चाई
वृद्धाश्रम से विनोद कांबली का भावुक संदेश: पूर्व क्रिकेटर ने बयां किया अपना हाल