सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स की भूख में लोग अपनी गाढ़ी कमाई को किस कदर दांव पर लगा रहे हैं, इसका ताजा उदाहरण वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला है। इस बार निशाना बना है एप्पल का लेटेस्ट फ्लैगशिप iPhone 18 Pro Max ।
चाय की पतीली में गोता खाता आईफोन इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो कंटेंट क्रिएटर्स एक चाय की दुकान पर पहुंचते हैं। उन्होंने ब्रांड न्यू, बरगंडी कलर के आईफोन की थर्मल प्रोटेक्शन और वॉटर रेजिस्टेंस चेक करने का दावा किया। बिना किसी झिझक के, उन्होंने लाखों रुपये के इस प्रीमियम फोन को सीधे खौलती हुई मसाला चाय की पतीली में डाल दिया।
3 मिनट तक उबलता रहा फोन फोन पूरे 3 मिनट तक खौलती हुई चाय में डूबा रहा। इसके बाद, फोन को बाहर निकाला गया और चाय की गंदगी साफ करने के लिए उसे नल के पानी से धोया गया। देखने में फोन ऊपर से बिल्कुल सुरक्षित और चमकता हुआ लग रहा था, जिससे उम्मीद बंधी कि शायद आईफोन की बिल्ड क्वालिटी इसे बचा ले गई।
कैमरे के अंदर का कांड जब फोन को ऑन किया गया, तो डिस्प्ले तो चालू हो गया, लेकिन असली नुकसान कैमरे के अंदर हुआ। खौलती हुई चाय की गर्मी और भाप फोन के सीलिंग को चीरकर अंदर घुस गई। नतीजे में कैमरा लेंस के पीछे फॉग और मॉइस्चर जमा हो गया, जिसने साफ कर दिया कि फोन के इंटरनल पार्ट्स को भारी नुकसान पहुंचा है।
यह एक्सपेरिमेंट क्या सिखाता है? यह वीडियो साबित करता है कि आधुनिक आईफोन वॉटर-रेसिस्टेंट तो होते हैं, लेकिन वे खौलते हुए तरल पदार्थ या अत्यधिक गर्मी को सहने में सक्षम नहीं हैं। आईफोन का वॉटरप्रूफिंग सर्टिफिकेशन सामान्य पानी के लिए होता है, न कि उबलते हुए केमिकल या गरम चाय के लिए।
ऐसे खतरनाक एक्सपेरिमेंट करने वाले क्रिएटर्स भले ही लाखों व्यूज बटोर रहे हों, लेकिन यह वीडियो इस बात को भी साफ करता है कि तकनीक की अपनी सीमाएं होती हैं और उन्हें सिर्फ लाइक्स के लिए जोखिम में डालना समझदारी नहीं है।
This is actually WILD... Bro literally dipped the brand new iPhone 18 Pro Max into boiling hot tea.💀 pic.twitter.com/M8FpA1WjFV
— Bhuvan (@Bhuvan_RJ46) September 19, 2026
ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे : चुनाव आयोग में मचे घमासान पर संजय राउत का बड़ा हमला
बंगाल की खाड़ी में गहराया संकट: चक्रवात अर्नब का खतरा, ओडिशा में अलर्ट जारी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका, 4 दिग्गज तेज गेंदबाजों के बाहर होने से बढ़ीं मुश्किलें
308 पहियों वाला ‘महाकाय’ ट्रक: बेल्जियम से बिहार आया 200 टन का वजनी कार्गो, देखने के लिए थम गई रफ्तार
UNGA में ट्रंप की दहाड़ से मचा हड़कंप: ईरान और क्यूबा ने किया वॉकआउट, दी चेतावनी
युद्ध अभ्यास 2026: आसमान में गरजे अपाचे, भारत-अमेरिका की जुगलबंदी से थर्राया रणक्षेत्र
मेघालय में बड़ा सियासी उलटफेर: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, बदला विधानसभा का समीकरण
UN में इशाक डार का भारत पर हमला: आर्टिकल 370 से लेकर सिंधु जल संधि तक, की ये मांगें
सुस्त होगी ग्लोबल इकोनॉमी, पर भारत की राह रहेगी अलग: क्या है भविष्य का हाल?
चुनाव आयोग के भीतर बवाल : मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों पर दो आयुक्तों ने जताई नाराजगी