मेघालय की राजनीति में बुधवार को एक बड़ा भूचाल देखने को मिला। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के 12 में से 8 विधायकों ने पाला बदलते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। इस घटनाक्रम ने राज्य विधानसभा के गणित को पूरी तरह से बदल दिया है।
BJP बनी राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी इस बड़े फेरबदल के साथ ही मेघालय विधानसभा में BJP की संख्या बल बढ़कर 10 हो गई है। अब वह नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) के बाद राज्य की दूसरी सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन गई है।
दिल्ली में हुआ औपचारिक मिलन पार्टी में शामिल होने वाले विधायकों में लखमेन रिम्बुई, पियस मारवेन, किर्मेन श्यल्ला, मायरालबोर्न सिएम, मैथ्यू कुर्बाह, ओलन सिंह सुइन, बालाजीद कुपर सिनरेम और सिनशर लिंगदोह थाबाह प्रमुख हैं। ये सभी विधायक दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय पहुंचे, जहां केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, संबित पात्रा और मेघालय BJP प्रभारी अनिल एंटनी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
गृह मंत्री शाह से हुई थी मुलाकात सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव अचानक नहीं हुआ। इससे पहले विधायक किरमेन श्यल्ला के नेतृत्व में इन नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। साथ ही, 12 सितंबर को UDP के वरिष्ठ नेता डॉ. जेमिनो मावथोह के BJP में आने के बाद से ही पार्टी में बड़ी टूट के कयास लगाए जा रहे थे।
पीएम मोदी के काम से प्रभावित हैं विधायक केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इन विधायकों का स्वागत करते हुए कहा कि ये नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में पूर्वोत्तर में हुए विकास कार्यों से बेहद प्रभावित हैं। रिजिजू ने कहा, यह न केवल पूर्वोत्तर बल्कि पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम है। पीएम मोदी के विकासवादी दृष्टिकोण ने इन क्षेत्रीय नेताओं को आकर्षित किया है।
क्षेत्रीय राजनीति पर असर UDP के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इतने बड़े पैमाने पर विधायकों का जाना राज्य की गठबंधन राजनीति पर भी असर डाल सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी समय में मेघालय की सत्ता और संगठन में BJP की भूमिका और अधिक प्रभावी हो जाएगी।
Delhi: Eight United Democratic Party (UDP) MLAs from Meghalaya joined the BJP at the BJP headquarters. BJP National President Nitin Nabin, Union Minister Kiren Rijiju and BJP MP Sambit Patra felicitated the MLAs pic.twitter.com/NTccxf2iDE
— IANS (@ians_india) September 23, 2026
झारखंड में भाजपा का दांव: कौन हैं नए प्रभारी गजेंद्र पटेल? जानिए उनका सियासी सफर
दिल्ली: शालीमार बाग में आधी रात को मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM ने दी सहारनपुर पार्ट-2 की चेतावनी
ऐतिहासिक जीत: मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में जीता सिल्वर, 28 साल का सूखा खत्म
UN में इशाक डार का भारत पर हमला: आर्टिकल 370 से लेकर सिंधु जल संधि तक, की ये मांगें
बंगाल की खाड़ी में गहराया संकट: विशाखापत्तनम-गोपालपुर तट से टकराएगा डीप डिप्रेशन , तीन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी का इकोनॉमिक कायाकल्प : पूर्वांचल और बुंदेलखंड के 35 जिलों में शुरू होगा 2500 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट
IIT का अजीब कास्ट सिस्टम: जहां हर साल बदल जाती थी छात्रों की जाति
चुनाव आयोग में आंतरिक कलह: SIR पर दो आयुक्तों ने उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त पर मनमानी का आरोप
लद्दाख की पुकार: संवैधानिक अधिकारों के लिए सोनम वांगचुक की 20 किमी की ऐतिहासिक पदयात्रा
बिग बॉस 20: टॉप 3 की जंग में घर में मचा घमासान, गुल्लू ने खोला अपनी शादी और दर्दनाक तलाक का राज