नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी दबाव और अधिक शक्तिशाली होकर डीप डिप्रेशन में तब्दील हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह सिस्टम 23 सितंबर की रात तक विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) और गोपालपुर (ओडिशा) के तटों को पार करेगा। इसके चलते तटीय क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
तेजी से बढ़ रहा सिस्टम IMD के मुताबिक, 22 सितंबर की शाम को यह डीप डिप्रेशन 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा था। चक्रवात के नामकरण की अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के तहत, यदि यह सिस्टम और अधिक तीव्र होता है, तो इसे अर्नब नाम दिया जाएगा। यह नाम बांग्लादेश द्वारा सुझाया गया है, जिसका अर्थ सागर होता है।
इन राज्यों पर सबसे ज्यादा खतरा अगले 24 से 48 घंटों में आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना है।
प्रशासन की सख्ती: स्कूल बंद, छुट्टियां रद्द संभावित आपदा को देखते हुए ओडिशा सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। गंजाम, गजपति, खुर्दा और मलकानगिरी समेत कई जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों को 24 सितंबर तक बंद कर दिया गया है।
तैयारियों के तहत सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। स्कूलों को जरूरत पड़ने पर शेल्टर होम के रूप में उपयोग करने का निर्देश दिया गया है। स्थानीय अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने और आपातकालीन टीमों को प्रभावित इलाकों में तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।
दृश्यता कम रहने की चेतावनी मौसम विभाग ने समुद्र में जाने वाले मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। भारी बारिश और आंधी के कारण विजिबिलिटी (दृश्यता) बेहद कम हो सकती है, जिससे यातायात और सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की पूरी आशंका है। प्रशासन ने लोगों से घरों में सुरक्षित रहने की अपील की है।
*The Depression over Westcentral & adjoining Northwest Bay of Bengal, moved west-northwestwards with speed 07 kmph during past 06 hours, intensified into a deep Depression and lay centred at 1730 hrs IST of today, the 22nd September, 2026, over the same region near latitude 18.0°N… pic.twitter.com/2LcWQWe4jD
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 22, 2026
राष्ट्रपति मुर्मू की फिल्मी सितारों को दो टूक: सेहत बिगाड़ने वाले उत्पादों का विज्ञापन न करें
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, रचिन रवींद्र बाहर; सेंटनर संभालेंगे कमान
जो रूट का ऐतिहासिक धमाका: इंटरनेशनल क्रिकेट में 23,000 रन पूरे करने वाले बने पहले इंग्लिश बल्लेबाज
तीस्ता नदी की लहरों में खोया था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ‘देवदूत’ बनकर बचाई जान
महाराष्ट्र UCC पैनल से जज का इस्तीफा, कांग्रेस बोली- यह समाज बांटने का एजेंडा
एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का निशाना सटीक, सॉफ्ट टेनिस में भी ऐतिहासिक पदक पक्का
हनीट्रैप का ‘गेम ओवर’: पत्नी को तलाक देने का दबाव बनाया, पैसे लेने होटल पहुंची तो पुलिस ने दबोचा
साल के अंत में कनाडा जाएंगे पीएम मोदी: ट्रेड डील पर मुहर लगाने की तैयारी, रिश्तों में आएगी नई गर्माहट
आर्कटिक की बदलती बिसात: ग्रीनलैंड में अमेरिकी मिलिट्री बेस के लिए ऐतिहासिक समझौता
भारत की पहली बुलेट ट्रेन का सपना सच होने के करीब: दिसंबर में पूरा होगा पहला सेक्शन!