लद्दाख के प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक आज (23 सितंबर) एक बार फिर सड़कों पर हैं। वे लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और संविधान की छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा उपायों की मांग को लेकर 20 किलोमीटर लंबी पदयात्रा कर रहे हैं।
लद्दाख देश को बुला रहा है सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए वांगचुक ने कहा, लद्दाख के लोग हमेशा देश के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं, अब समय आ गया है कि पूरा देश लद्दाख के साथ खड़ा हो। यह पदयात्रा लेह की ओर आयोजित की गई है, जिसे ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण प्रदर्शन बताया जा रहा है।
शहीदों की याद में जुटेंगे लोग वांगचुक और एपेक्स बॉडी के सदस्य कारगिल युद्ध के पास स्थित श्यामवैली में एकत्रित हुए हैं। यह स्थान बलिदानों का प्रतीक माना जाता है। वे पिछले साल 24 सितंबर को हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह मार्च निकाल रहे हैं। 24 सितंबर को लद्दाख बौद्ध एसोसिएशन (LBA) द्वारा उन शहीदों की याद में सर्व-धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।
1 करोड़ मुआवजे की मांग प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने मुआवजे को लेकर नाराजगी जताई है। वांगचुक का कहना है कि शहीदों के परिजनों को 15-15 लाख रुपये का मुआवजा देना उनके बलिदान का अपमान है। उन्होंने मांग की है कि देश के अन्य हिस्सों की तरह लद्दाख के शहीदों के परिवारों को भी 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए।
ज्यूडिशियल इंक्वायरी के नतीजे का इंतजार सोनम वांगचुक ने सरकार द्वारा गठित ज्यूडिशियल इंक्वायरी पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि जांच का नतीजा जल्द से जल्द सार्वजनिक किया जाए। उनका कहना है कि पर्यावरण, संस्कृति और अपने अधिकारों की रक्षा की मांग करने पर लद्दाख के लोगों पर गोलियां बरसाई गईं, जो लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है।
इस पदयात्रा में देशभर के पत्रकारों और YouTubers के शामिल होने की भी उम्मीद है। वांगचुक का मानना है कि वे लद्दाख की वास्तविक स्थिति और यहां के लोगों की मांगों को देश के हर कोने तक पहुंचाने में सहायक होंगे।
*LADAKH CALLING THE NATION
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) September 21, 2026
People of Ladakh have always stood for the nation & now it’s time the nation stands with Ladakh.
On 23rd there’ll be a historic peaceful Padyatra March towards Leh. On 24th September there’ll be all faith prayers organised by the LBA in memory of 4+1… pic.twitter.com/dOD17iJwEb
भारत-जापान मैच का वाइड विवाद: अंपायर के फैसले पर क्यों मचा बवाल, क्या कहता है ICC का नियम?
हिंद महासागर का रणांगण : ईरान की अमेरिका को खुली धमकी, कहा- हमारे निशाने पर होंगे अमेरिकी जहाज
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में मूवेबल क्रॉसिंग का कमाल: 320 किमी की रफ्तार पर सफर होगा बेहद सुरक्षित और स्मूथ
50 साल नहीं, सिर्फ 10 साल का मेहमान है इंसान? AI के गॉडफादर की डरावनी भविष्यवाणी
मेघालय में बीजेपी का बड़ा धमाका: UDP के 8 दिग्गज विधायक थामेंगे कमल, पूर्वोत्तर की राजनीति में बड़ा फेरबदल
धुरंधर पर सस्पेंस! नेशनल अवॉर्ड्स में आदित्य धर ने क्यों टाली बात?
आयुष्मान भारत के 8 साल: गरीबों के लिए संजीवनी बनी राहत, इलाज का बोझ हुआ खत्म
कल्कि 2898 एडी: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, दूसरे पार्ट की शूटिंग पर आया बड़ा अपडेट
सड़क पर महाभारत : बेटे को पीटता देख आपा खो बैठी मां, सिपाही को जड़ दिए थप्पड़
गलती हुई जो उसे IIT भेजा : साहिल की मौत पर बिलखते माता-पिता ने लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप