चुनाव आयोग के भीतर मचे आंतरिक विवाद और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में कथित अनियमिताओं को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी और निलंबन की मांग की है।
चुनाव प्रक्रिया बनी तमाशा : संजय राउत संजय राउत ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि देश में चुनाव प्रक्रिया अब एक तमाशा बनकर रह गई है। उन्होंने सीधे तौर पर मुख्य चुनाव आयुक्त को निशाने पर लेते हुए कहा, ज्ञानेश कुमार को निलंबित किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। यह चुनाव आयोग अब सीधे गृह मंत्रालय के इशारे पर काम कर रहा है।
अमित शाह पर साधा निशाना, की इस्तीफे की मांग राउत यहीं नहीं रुके। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस पूरे विवाद का मुख्य सूत्रधार बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि वे अमित शाह को तुरंत मंत्रिमंडल से बाहर करें। राउत ने उन्हें नंबर वन अपराधी करार देते हुए चेतावनी दी कि यदि प्रधानमंत्री कार्रवाई नहीं करते हैं, तो वे मामले को राष्ट्रपति के समक्ष ले जाएंगे।
राष्ट्रपति और सेना तक पहुंची बात मामला इतना गंभीर हो गया है कि राउत ने राष्ट्रपति और सेना प्रमुख के हस्तक्षेप की भी बात कही है। उन्होंने कहा, अगर राष्ट्रपति भी इस मामले में कोई कदम नहीं उठातीं, तो देश को ऐसे हुक्मशाहों से बचाने के लिए सेना प्रमुख को आगे आना चाहिए। इससे पहले सोशल मीडिया पर भी उन्होंने ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने की बात कही थी।
आयोग के भीतर क्यों छिड़ी है जंग? यह पूरा विवाद एक रिपोर्ट के बाद शुरू हुआ, जिसमें दावा किया गया है कि चुनाव आयोग के दो आयुक्तों—सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी—ने पिछले 10 महीनों में 14 बार मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े फैसलों पर असहमति जताई है। इन दोनों आयुक्तों का आरोप है कि महत्वपूर्ण फैसले उनकी जानकारी के बिना लिए जा रहे हैं।
13 करोड़ नाम हटने पर उठे सवाल रिपोर्ट के अनुसार, जून 2025 में बिहार से शुरू हुई इस SIR प्रक्रिया के दौरान देशभर से 13 करोड़ से ज्यादा नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इसके अलावा, नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 में किए गए बदलावों और मतदाता डेटा के केंद्रीकरण को लेकर भी चुनाव आयोग के भीतर गंभीर मतभेद सामने आए हैं, जिसने आयोग की निष्पक्षता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
अ-ज्ञानेशकुमार जेल जायेगा!जाना पडेगा!
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) September 23, 2026
उनके आका देश छोडकर भाग जायेंगे!@PMOIndia @AmitShah @Dev_Fadnavis @Cockroachisback @ECISVEEP pic.twitter.com/uCkBZ5sUqr
एशियन गेम्स 2026: पांचवें दिन मेडल की बारिश की तैयारी, मनु भाकर और मीराबाई चानू पर टिकी नजरें
साल के अंत में कनाडा जाएंगे पीएम मोदी: ट्रेड डील पर मुहर लगाने की तैयारी, रिश्तों में आएगी नई गर्माहट
नेशनल अवॉर्ड्स में यामी गौतम का रॉयल अवतार, आर्टिकल 370 के लिए मिला सम्मान
ग्रीनलैंड पर अमेरिका का स्ट्रैटेजिक कब्जा : ट्रंप बनाएंगे दो बड़े सैन्य अड्डे, दुश्मनों की एंट्री पर बैन
यूपी की सियासत में कौन बड़ा खिलाड़ी : सपा और कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग
चुनाव आयोग के भीतर आंतरिक कलह से मचा सियासी तूफान, विपक्ष ने की इस्तीफे की मांग
जो रूट का ऐतिहासिक धमाका: इंटरनेशनल क्रिकेट में 23,000 रन पूरे करने वाले बने पहले इंग्लिश बल्लेबाज
UNGA में भूटान ने भरी हुंकार, भारत को बताया सबसे भरोसेमंद दोस्त , प्रोजेक्ट के लिए पीएम मोदी की जमकर की तारीफ
टेक्सास में हनुमान प्रतिमा पर विवाद: अमेरिकी यूट्यूबर को मिली कड़ी चुनौती
Oppo ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका: एक साथ चार स्मार्टफोन हुए महंगे, ₹4,000 तक बढ़ी कीमत