बिहार के कैमूर जिले स्थित कुदरा में नेशनल हाईवे-19 पर उस समय हड़कंप और कौतूहल का माहौल बन गया, जब एक विशालकाय ट्रक सड़क से गुजरा। इस ट्रक को देखकर राहगीरों की आंखें फटी की फटी रह गईं।
308 पहियों का काफिला इस ट्रक की सबसे बड़ी खासियत इसके पहिए थे। भारी-भरकम मशीनरी को संभालने के लिए इसमें कुल 308 पहिए लगे थे। ट्रक पर लदा सामान करीब 200 टन वजनी था। इस विशाल दृश्य को देख लोग अपना सफर बीच में ही रोककर वीडियो और तस्वीरें लेने लगे। भीड़ के कारण सड़क के दोनों ओर जाम जैसी स्थिति बन गई।
बेल्जियम से बलरामपुर तक का सफर मिली जानकारी के अनुसार, यह विशाल मशीनरी यूरोपीय देश बेल्जियम से मंगवाई गई है। समुद्री मार्ग से यह खेप सबसे पहले ओडिशा के पारादीप पोर्ट पहुंची, जहां से इसे सड़क मार्ग के जरिए उत्तर प्रदेश के बलरामपुर स्थित एक चीनी मिल तक पहुंचाया जा रहा है।
ओवरब्रिज पार करना बनी चुनौती इतने बड़े कार्गो को सुरक्षित ले जाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। कुदरा में रेल ओवरब्रिज के नीचे से निकलने के दौरान मशीनरी की ऊंचाई और ट्रक की चौड़ाई को लेकर विशेष सावधानी बरती गई। इस प्रक्रिया के दौरान हाईवे पर यातायात को कुछ समय के लिए नियंत्रित करना पड़ा।
हाईवे पेट्रोलिंग की कड़ी निगरानी इस महाकाय काफिले की सुरक्षा के लिए हाईवे पेट्रोलिंग टीम लगातार साथ चल रही है। शनिवार से ही औरंगाबाद से रोहतास और कैमूर के रास्ते इस वाहन को आगे बढ़ाया जा रहा है। टीम के सदस्य आलोक सिंह ने बताया कि रास्ते में आने वाले पुलों और सड़कों की क्षमता को ध्यान में रखते हुए ही वाहन को बेहद धीमी गति और सतर्कता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
चीनी मिल के लिए गेम-चेंजर यह 200 टन वजनी शुगर मिल वेसल उत्तर प्रदेश की चीनी मिल के लिए बेहद अहम है। तय रूट पर निगरानी दल लगातार तैनात है, ताकि किसी भी तकनीकी या सुरक्षा संबंधी बाधा के बिना इसे सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। यह दुर्लभ दृश्य फिलहाल सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
*308 पहिये, 200 टन वजन
— Vikas Malviya (@Real_Malviya) September 20, 2026
बेल्जियम से आया विशाल ‘शुगर मिल वेसल’ ओडिशा के पारादीप पोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए बलरामपुर जा रहा है। ओडिशा, झारखंड और बिहार से गुजर रहे इस महाकाय काफिले को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुट रही है और वीडियो भी सामने आ रहे हैं।#GiantTruck #Bihar pic.twitter.com/0ZRCSLgDHa
क्या गेरॉन-5 ड्रोन से बदलेगा जंग का नक्शा? पाकिस्तान की नींद उड़ाने वाली रिपोर्ट
सूखा संकट: महाराष्ट्र के किसानों को सीएम फडणवीस का भरोसा, कहा- आपको बेसहारा नहीं छोड़ेंगे
ट्रंप का शाही स्वागत : रनवे पर उतरे अमेरिकी राष्ट्रपति, शी जिनपिंग के लिए तोड़े प्रोटोकॉल
यूपी में आयुर्वेद की नई क्रांति: हर जिले में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज, पोर्टल से आसान होगी हर प्रक्रिया
यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव: चलती बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
अखिलेश को भी पता है भगवा ही आएगा : PDA रथ पर योगी के मंत्री का तंज
मुख्यमंत्री के सामने फफक कर रोया किसान, लातूर में सूखे का भयावह मंजर
यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड: जूते पहनने तक का मौका नहीं मिला , मौत के मुंह से निकले यात्रियों की आपबीती
यमुना एक्सप्रेसवे पर खौफनाक रात: बस रोको चिल्लाते रहे यात्री, ड्राइवर की लापरवाही से गई 9 लोगों की जान
एशियन गेम्स 2026: रोइंग में भारत का दम, सतनाम और सलमान की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक