ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर राज कल्पना ट्रैवल्स की बस में लगी भीषण आग ने 9 लोगों की जान ले ली। यह हादसा बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हुआ, जब दिल्ली से महोबा जा रही बस अचानक आग का गोला बन गई। बस में सवार यात्रियों ने मौत का जो मंजर देखा, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
सिर्फ फोन लेकर भागीं, पीछे मुड़कर नहीं देखा बस में सवार यात्री रिंकी राजपूत ने उस खौफनाक रात को याद करते हुए बताया कि वह गहरी नींद में थीं, तभी किसी ने शोर मचाया। आंख खुलते ही उन्होंने देखा कि बस के अंदर अफरा-तफरी मची है। रिंकी ने बताया, हालात इतने भयावह थे कि मुझे अपना सामान लेने का होश ही नहीं रहा। मैं जूते तक नहीं पहन सकी। बस अपना फोन हाथ में लिया और जान बचाने के लिए बाहर दौड़ी। धुएं के गुबार के बीच सांस लेना मुश्किल था और यात्री अपनी जान बचाने के लिए एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे।
ड्राइवर की लापरवाही का आरोप यात्री सुनील कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि सफर के दौरान केबिन से जलने की बदबू आ रही थी। आरोप है कि ड्राइवर और कंडक्टर उस दौरान कैबिन में बीड़ी-सिगरेट पी रहे थे और यात्रियों की चेतावनी को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। यात्रियों का कहना है कि अगर ड्राइवर ने समय रहते बस रोक दी होती, तो इतनी मौतों को रोका जा सकता था।
खिड़कियां तोड़कर निकलने की जद्दोजहद बस की आखिरी सीटों पर सो रहे यात्रियों के लिए बाहर निकलना सबसे बड़ी चुनौती थी। आग बस के अगले हिस्से से शुरू हुई, जिसके कारण बाहर निकलने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था। यात्रियों ने जान बचाने के लिए अग्निशमन सिलेंडरों से बस की खिड़कियों के कांच तोड़े। घनी धुएं और आग की लपटों के बीच कुछ लोग ही सही सलामत बाहर निकल पाए।
फरार ड्राइवर-कंडक्टर की तलाश, जांच जारी घटना के बाद से ही ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है। फोरेंसिक टीम बस के मलबे की जांच कर रही है ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सके।
मुख्यमंत्री का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। पुलिस अब ड्राइवर और बस मालिक की लापरवाही के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
*#BREAKING: A sleeper bus carrying around 40–50 passengers caught fire while travelling on the Yamuna Expressway in Greater Noida.
— The North Beat (@TheNorthBeatIN) September 24, 2026
Passengers jumped from the moving bus to escape the flames. The incident occurred in the Jewar police station area.pic.twitter.com/BLk35KkmJE
द पैराडाइज में राघव जुयाल का खूंखार अवतार: विलेन बनकर छाए या मजाक का पात्र बने?
टोल पर लंबी लाइन लगी है तो क्या फ्री हो जाएगा आपका सफर? NHAI ने तोड़ी ये बड़ी गलतफहमी
एशियन गेम्स 2026: अफगानिस्तान का विजयी आगाज, जापान को 48 रनों से रौंदा
राज्यसभा की 10 सीटों पर घमासान: स्मृति ईरानी की वापसी तय? भाजपा में टिकट के लिए मची होड़
जब नेल्सन मंडेला ने पूछा पाकिस्तान कहाँ है? , पत्रकार हामिद मीर के उड़े होश
बिग बॉस 20: बेटी रीति तिवारी की बदतमीजी पर मचा बवाल, मनोज तिवारी के नाम से वायरल हुई फेक माफी
द पैराडाइज मूवी रिव्यू: क्या नानी का एक्शन अवतार थिएटर में मचा पाया धमाका? फैंस ने दिया ये फैसला
आंगनवाड़ी दीदियों का बढ़ा मान: CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, नई पीढ़ी की बुनियाद को दी मजबूती
एशियन गेम्स 2026: रोइंग में भारत का दम, सतनाम और सलमान की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक
महज 60 रुपये की खातिर बेटे ने ली मां की जान, कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट