आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। भारतीय रोअर्स सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने मेंस डबल स्कल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है।
अंतिम पलों में चूके गोल्ड, पर हिम्मत जारी रही मैदान पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। भारतीय जोड़ी ने 6:13.25 का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। रेस के अधिकांश हिस्सों यानी 500, 1000 और 1500 मीटर के निशान तक भारतीय खिलाड़ी चीनी जोड़ी से महज आधे सेकंड पीछे थे और स्वर्ण पदक की रेस में बने हुए थे। हालांकि, अंतिम पलों में चीन और उज्बेकिस्तान की टीमें आगे निकल गईं।
पीएम मोदी ने दी बधाई इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए भारतीय जोड़ी की सराहना की। उन्होंने कहा कि सतनाम और सलमान का संयम और तालमेल सराहनीय है। यह जीत भविष्य में उन्हें और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगी।
सतनाम सिंह: हैंडबॉल से रोइंग तक का सफर सतनाम सिंह के लिए यह एशियाई खेलों में दूसरा कांस्य पदक है। इससे पहले उन्होंने हांगझोऊ 2023 में क्वाड्रपल स्कल्स में पदक जीता था। मानसा (पंजाब) से आने वाले सतनाम ने 2018 में ओलंपियन स्वर्ण सिंह विर्क से प्रेरित होकर रोइंग को अपनाया था। चोटों से जूझने के बावजूद पोडियम तक वापसी करना उनके जुझारू व्यक्तित्व को दर्शाता है।
संघर्ष से सफलता तक: सलमान खान की कहानी 2018 में बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप (BEG) से अपना सफर शुरू करने वाले सलमान खान के लिए यह राह आसान नहीं थी। वे दो बार रोइंग छोड़ने का मन बना चुके थे, लेकिन कोचों के अटूट विश्वास ने उन्हें वापस खड़ा किया। टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) में शामिल होने के बाद से उनकी तकनीक और प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार आया।
आज अपनी इस सफलता का श्रेय वे पूरी तरह से अपने कोचों, सेना के सपोर्ट स्टाफ और अपने परिजनों को देते हैं। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि देश के प्रति गर्व का प्रतीक है।
*A fine performance by Satnam Singh and Salman Khan in the Men’s Double Sculls, earning India a well-deserved Bronze medal.
— PMO India (@PMOIndia) September 24, 2026
Their composure and coordination stood out. May this achievement inspire them to scale even greater heights in the years ahead: PM @narendramodi pic.twitter.com/kAaSB1CZFw
जिनपिंग की घबराहट पर मुस्कुराए ट्रंप! मिलिट्री फ्लाईपास्ट का वायरल वीडियो हुआ चर्चा का विषय
वाशिंगटन में शी चिनफिंग का भव्य स्वागत: ट्रंप ने खुद एयरपोर्ट पहुंचकर तोड़ी परंपरा
अमीरों की जंग: गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पछाड़ा, भारत के सबसे अमीर बने
क्या रूसी तेल से तौबा करेगा भारत? जयशंकर-रूबियो की बैठक का इनसाइड स्टोरी
क्या चुनाव आयोग में मची है हलचल? ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली कूच करेंगे अभिजीत दीपके
वेस्टइंडीज सीरीज में रोहित-कोहली के निशाने पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड, सचिन का कीर्तिमान खतरे में
टीम इंडिया की मैदान पर वापसी: वेस्टइंडीज के खिलाफ महामुकाबले का पूरा शेड्यूल और डिटेल्स
राहत की खबर: त्योहारों से पहले सस्ता होगा खाने का तेल, सरकार ने आयात शुल्क में की बड़ी कटौती
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस बनी मौत का जाल , जिंदा जलने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
क्या गेरॉन-5 ड्रोन से बदलेगा जंग का नक्शा? पाकिस्तान की नींद उड़ाने वाली रिपोर्ट