प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर देश ही नहीं, विदेशों में भी जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा और सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत देशभर में रक्तदान शिविर, पौधरोपण और जन-कल्याण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन की गूंज वैश्विक स्तर पर सुनाई दी। फ्रांस की राजधानी पेरिस के ऐतिहासिक एफिल टॉवर के सामने बीजेपी नेताओं और समर्थकों ने केक काटकर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया। यह दृश्य प्रधानमंत्री की वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाता है।
गुजरात के अहमदाबाद में विश्व उमिया धाम में भव्य आयोजन हुआ, जहां उनके राजनीतिक सफर को प्रदर्शित किया गया। यहां 76 पौधे लगाए गए और भारत के नक्शे की आकृति में 7,600 दीये जलाकर उन्हें नमन किया गया। वहीं, ओडिशा के पुरी में मशहूर सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने एक विशेष सैंड एनिमेशन के जरिए पीएम को जन्मदिन की बधाई दी।
राजधानी दिल्ली में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति की ओर से रन फॉर विकसित भारत-फिट इंडिया दौड़ का आयोजन किया गया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आज यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। देशभर के योजनाओं के लाखों लाभार्थी आज शाम आशीर्वाद का दीया जलाकर आभार व्यक्त करेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर कहा कि पिछले 25 वर्षों में पीएम मोदी ने सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति ने भारत को दुनिया में एक निर्णायक शक्ति बनाया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी वीडियो संदेश साझा कर उनके शतायु होने की कामना की।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस पखवाड़े में बंगाल के पुरुलिया जिले में लाभार्थियों ने अनोखा तोहफा दिया। यहां लाभार्थियों ने अपने खेतों में पौधे लगाकर अपनी कृतज्ञता प्रकट की। वड़नगर से लेकर वाराणसी तक बाइक रैली और विकास कार्यों के माध्यम से प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान व्यक्त किया जा रहा है।
*Paris, France: Prime Minister Narendra Modi s birthday is celebrated at the historic and world-famous Eiffel Tower, where BJP leaders, including Prateek Singh Janu, and his supporters cut a cake and celebrate the occasion by playing drums. pic.twitter.com/jL6FWPwUqr
— IANS (@ians_india) September 17, 2026
UPI ट्रांजेक्शन पर सरकार का बड़ा स्पष्टीकरण: क्या विदेशी दबाव में लिया गया MDR का फैसला?
यूपीआई पर टैक्स की मार: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
यूपीआई पर प्रस्तावित टैक्स पर संग्राम: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- अमेरिका के आगे झुकना बंद करें
भूटान को भारत का डेयरी तोहफा : विदेश मंत्री जयशंकर ने सौंपीं 43 जर्सी गायें, जानें क्या है खास
अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर सख्त रुख: फेडरल रिजर्व ने बढ़ाई ब्याज दरें, महंगाई पर लगाम लगाने की कवायद
पाक-चीन के बीच कोई सीमा ही नहीं : भारत का दो टूक जवाब, खारिज किया तथाकथित बाउंड्री कमीशन
जन्मदिन विशेष: खेल संस्कृति के प्रेरक बने प्रधानमंत्री मोदी
ISI के पिट्ठू शहजाद भट्टी नेटवर्क पर मोदी सरकार का कड़ा प्रहार, घोषित हुआ आतंकी संगठन
ICC रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा: अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती ने भरी लंबी उड़ान
यूपी में नौकरियों की बहार: शिक्षक भर्ती के बीच CM योगी का 1 लाख सरकारी भर्तियों का बड़ा ऐलान