नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सीमा पार से संचालित होने वाले शहजाद भट्टी नेटवर्क (SBN) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में 16 सितंबर को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इसे प्रतिबंधित सूची की पहली अनुसूची में शामिल किया है।
आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गृह मंत्रालय ने यह सख्त कदम उठाया है। सरकार का यह फैसला भारत की लोकतांत्रिक स्थिरता और सांप्रदायिक सौहार्द को बचाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। मंत्रालय के अनुसार, यह नेटवर्क देश में अस्थिरता फैलाने की साजिश रच रहा था।
हथियार, ड्रग्स और टारगेट किलिंग का जाल शहजाद भट्टी नेटवर्क केवल एक गिरोह नहीं, बल्कि एक सुनियोजित आतंकी तंत्र की तरह काम कर रहा था। जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क सीमा पार से अवैध हथियारों, विस्फोटकों और मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था। इसके अलावा, यह नेटवर्क भारत में ग्रेनेड हमले, IED विस्फोट और टारगेट किलिंग जैसी खौफनाक घटनाओं को अंजाम देने में लिप्त रहा है।
युवाओं को आतंकवाद की ओर धकेलने की साजिश गृह मंत्रालय के दस्तावेजों के मुताबिक, यह नेटवर्क केवल हथियारों की तस्करी तक सीमित नहीं था। इसका एक बेहद खतरनाक पहलू युवाओं और छोटे अपराधियों को बरगलाकर उन्हें आतंकवाद की मुख्यधारा में धकेलना था। यह संगठन देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन गया था, जिसके चलते इसे प्रतिबंधित करना अनिवार्य हो गया था।
14 राज्यों में एक साथ एक्शन, 200 से अधिक गिरफ्तारियां इस नेटवर्क की कमर तोड़ने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने 12 अगस्त को देश के 14 राज्यों में एक साथ व्यापक ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान 253 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था और अब तक इस नेटवर्क के खिलाफ 80 से अधिक FIR दर्ज की जा चुकी हैं। 200 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी के बाद सरकार ने अब इसे कानूनी तौर पर आतंकी संगठन का दर्जा देकर इसकी गतिविधियों पर पूरी तरह बैन लगा दिया है।
Ministry of Home Affairs declares the Shahzad Bhatti Network as a terrorist organisation under the Unlawful Activities (Prevention) Act. The group is involved in smuggling arms, explosives and narcotics across borders, apart from inciting youths and petty criminals into… pic.twitter.com/j69KubZCLV
— ANI (@ANI) September 16, 2026
दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024
यूपीआई पर प्रस्तावित टैक्स पर संग्राम: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- अमेरिका के आगे झुकना बंद करें
मैथ्यू रेनशॉ का प्रहार: 10 साल के सूखे को खत्म कर जड़ा पहला वनडे शतक, जिम्बाब्वे पस्त
सरकारी फाइलों से मालामाल हुआ शिक्षा विभाग: कबाड़ बेचकर कमाए 6.89 करोड़, अब कैंपेन 6.0 की तैयारी
CSAM पर सरकार का कड़ा रुख: मेटा अब मध्यस्थ नहीं, सर्विस प्रोवाइडर के रूप में होगा जवाबदेह
मिर्जापुर के मुन्ना भैया का नया अवतार: OTT पर रिलीज हुई वेटिंग है , टिकट घोटाले की परतें खोलेगी ये सीरीज
72 की उम्र में 24 हजार फीट से छलांग: बिहार के सुपर दादा का साहसी कारनामा देख दंग रह गई दुनिया
मक्का की ओर फिर बढ़े आतंक के कदम : 9 साल बाद हूती ड्रोन का खतरनाक प्रयास नाकाम
मणिपुर में फिर दहला कुकी समुदाय: खेत में काम करती दो महिलाओं की निर्मम हत्या, हिंसा की आग में झुलस रहा राज्य
सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा: ड्रोन हमले में तबाह हुई सऊदी की लाइफलाइन, तेल बाजार में हड़कंप