उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले छह महीनों में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का बड़ा वादा किया है।
15,012 पदों पर शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए 15,012 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें सहायक अध्यापक और प्रवक्ता (PGT) के पद शामिल हैं।
आयोग के अनुसार, शहरी बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के 11,508 पदों पर भर्ती होगी। वहीं, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रवक्ता के 2,607 और संबद्ध प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के 897 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है।
6 महीने में 1 लाख नई नौकरियां गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का लक्ष्य विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देना है।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और बिना भेदभाव के होगी। उन्होंने जानकारी दी कि इस नए रोजगार अभियान की औपचारिक शुरुआत 19 तारीख से की जाएगी।
9.5 लाख युवाओं को मिल चुकी है नौकरी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, योगी सरकार अब तक अपने कार्यकाल में करीब 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दे चुकी है। अब 1 लाख और पदों को जोड़ने से यह आंकड़ा और बढ़ेगा।
सीएम ने बताया कि सरकार न केवल सरकारी नौकरियों पर फोकस कर रही है, बल्कि निजी उद्योगों में भी युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिल रहा है। उदाहरण के तौर पर, अकेले गोरखपुर में 500 से अधिक नए उद्योगों में 50 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिला है।
यह ऐलान उन लाखों अभ्यर्थियों के लिए उम्मीद की बड़ी किरण है जो लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं का इंतजार कर रहे थे। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवाओं को साधने की एक बड़ी कवायद माना जा रहा है।
*अकेले गोरखपुर में ही 500 से अधिक उद्योग लगे हैं और 50 हजार नौजवानों को उसी में नौकरी मिली है... pic.twitter.com/mKzL5hXFgg
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 16, 2026
यूपीआई पर टैक्स की मार: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
नदिया में महुआ मोइत्रा पर फिर फेंके गए अंडे: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का किया जिक्र, पुलिस पर उठाए सवाल
यूपी की सियासत में ट्विस्ट : संजय निषाद की सपा नेता से मुलाकात, बदले समीकरणों के संकेत
न फोन की जरूरत, न कार्ड का झंझट; चीन में अब हथेलियों से हो रहा पेमेंट
UCC विवाद: गिरिराज सिंह का ओवैसी पर तीखा हमला, कहा- जिन्ना की भूमिका न निभाएं
सरकारी फाइलों से मालामाल हुआ शिक्षा विभाग: कबाड़ बेचकर कमाए 6.89 करोड़, अब कैंपेन 6.0 की तैयारी
एशियन गेम्स 2026 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका: वरुण चक्रवर्ती बाहर, यह युवा खिलाड़ी लेगा जगह
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा प्रहार: आतंकी संगठन घोषित, हथियार और सोशल मीडिया से फैला था आतंक का जाल
लखनऊ हिट एंड रन: यश ठाकुर बनकर फंसाया, फिर कार के बोनट पर घसीटा; क्या है पूरा मामला?
रायबरेली में गूंजा सनातन का जयघोष: मनोज सिन्हा ने कहा - एकता ही भारत की असली शक्ति