डिजिटल पेमेंट की दुनिया में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। चीन ने लेन-देन का एक ऐसा हाई-टेक तरीका पेश किया है, जो आने वाले समय में स्मार्टफोन और कार्ड की अहमियत को खत्म कर सकता है। अब चीन में खरीदारी और सफर के दौरान पेमेंट के लिए सिर्फ हथेली का इस्तेमाल हो रहा है।
चीन की इस नई तकनीक का नाम पाम स्कैन पेमेंट है। यह एक एडवांस बायोमेट्रिक सिस्टम है। इसमें यूजर को अपनी हथेली का डेटा सिस्टम में रजिस्टर कराना होता है, जो सीधा उनके बैंक खाते या डिजिटल वॉलेट से जुड़ जाता है।
पेमेंट करते समय यूजर को बस इन्फ्रारेड स्कैनर के ऊपर अपना हाथ लहराना होता है। यह स्कैनर न केवल हथेली की रेखाओं को, बल्कि त्वचा के भीतर मौजूद खून की नसों (Veins) के पैटर्न को भी पढ़ता है। हर व्यक्ति की नसों का पैटर्न अद्वितीय (Unique) होता है, जिससे गलत लेनदेन की गुंजाइश खत्म हो जाती है।
भारत का UPI आज पूरी दुनिया में डिजिटल लेनदेन का मानक है। हालांकि, UPI के लिए स्मार्टफोन, इंटरनेट और सिक्योरिटी पिन की जरूरत होती है।
चीन की पाम स्कैन तकनीक पूरी तरह डिवाइस-फ्री है। अगर आपके पास फोन नहीं है, उसकी बैटरी खत्म हो गई है या इंटरनेट नहीं चल रहा है, तब भी आप बिना किसी रुकावट के पेमेंट कर सकते हैं। यह इसे UPI से अधिक सुविधाजनक और सुलभ बनाता है।
तकनीकी जानकारों का मानना है कि पाम वेन तकनीक फेस रिकॉग्निशन (चेहरे की पहचान) से कहीं अधिक सुरक्षित है। किसी व्यक्ति की हथेली के अंदर की नसों का क्लोन बनाना या फोटो के जरिए उसे कॉपी करना लगभग नामुमकिन है।
यही कारण है कि चीन की प्रमुख डिजिटल कंपनियों जैसे वीचैट पे (WeChat Pay) ने इसे तेजी से लागू किया है। फिलहाल चीन के बड़े सुपरमार्केट्स, जिम और मेट्रो स्टेशन्स में यह सुविधा लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। डिजिटल भुगतान की इस रेस में क्या यह तकनीक दुनिया भर में अगला बड़ा कदम साबित होगी? इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
China is too advance in technology.
— 𝕏treme | Coach Aahil (@xtreme_Aahil) February 3, 2026
People usually use online wallets to make payments.
But in China, they have created PALM PAY.
In Palm Pay, there is no need for a card or a mobile phone.
You just scan your palm, and the payment is done....See more pic.twitter.com/R1vKQv8agp
गूगल का नया AI लैपटॉप आ रहा है: OLED डिस्प्ले और जेमिनी की ताकत के साथ मचाएगा धमाल
क्या ब्यूटी क्रीम के जरिए शरीर में ज़हर घोल रहा पाकिस्तान? अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय मानसून: 19 सितंबर तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा प्रहार: आतंकी संगठन घोषित, हथियार और सोशल मीडिया से फैला था आतंक का जाल
बुमराह का तूफानी कमबैक: ICC रैंकिंग में मचाया तहलका, टॉप-10 में धमाकेदार एंट्री
गोरखपुर में अब जरूरतमंदों को जीवनदान , IMA के चैरिटी ब्लड बैंक का हुआ आगाज
बागपत के आइंस्टीन चाचा की वापसी: वायरल वीडियो देख लोग बोले- अल्बर्ट आइंस्टीन धरती पर लौट आए!
72 की उम्र में 24 हजार फीट से छलांग: बिहार के सुपर दादा का साहसी कारनामा देख दंग रह गई दुनिया
राजस्थान निकाय चुनाव: जयपुर के 5 बूथों पर फिर से मतदान, EVM में खराबी बनी वजह
राष्ट्रगान के दौरान वैभव सूर्यवंशी की शरारत : वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल