भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लंबे समय बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते हुए धमाका कर दिया है। फिटनेस समस्याओं से जूझने के बाद बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में अपने पुरानी लय और धारदार गेंदबाजी का परिचय दिया है।
बुमराह की शानदार वापसी का असर आईसीसी की ताजा टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में भी साफ दिखाई दे रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार, बुमराह ने 7 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है और वे सीधे 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अब उनके खाते में 650 रेटिंग पॉइंट्स दर्ज हो गए हैं। चोट के कारण लंबे समय तक मैदान से बाहर रहने के बाद यह उछाल उनके प्रभाव को साबित करता है।
सिर्फ बुमराह ही नहीं, अन्य भारतीय गेंदबाजों ने भी रैंकिंग में सुधार किया है। अर्शदीप सिंह ने अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में 5 विकेट चटकाकर शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन के चलते वे 11 स्थान ऊपर चढ़कर 14वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी रैंकिंग में 2 स्थानों का सुधार किया है और वे अब 5वें नंबर पर आ गए हैं। हालांकि, चोट के कारण बाहर होने से उनकी रैंकिंग गिर सकती है।
बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में इतिहास रचते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में एक मेडन ओवर भी डाला। इस मेडन के साथ ही बुमराह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा (13) मेडन ओवर फेंकने वाले फुल मेंबर देशों के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और रिचर्ड नगारवा (12-12 मेडन) को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।
अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा सीरीज में बुमराह की गेंदबाजी ने न केवल बल्लेबाजों को परेशान किया है, बल्कि टीम को भी मजबूती प्रदान की है। 2 मैचों में मिली सफलता और मेडन ओवर का रिकॉर्ड यह बताता है कि बुमराह न केवल फिट हैं, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप या अन्य आगामी बड़े टूर्नामेंटों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फैंस को उम्मीद है कि आने वाले मैचों में बुमराह अपनी रैंकिंग को और बेहतर करेंगे।
Shreyas Iyer suffers big drop, Bumrah back in top 10 – Latest ICC T20I rankings
— Cricket Hub (@Anurag9793) September 16, 2026
🇮🇳 Rankings update after India take 2-0 lead vs Afghanistan
Batters:
• Shreyas Iyer drops 6 places to 29th
• Abhishek Sharma moves to No. 2 (series top scorer – 121 runs)
• Sanju Samson… pic.twitter.com/AK0zzfHT0J
बिग बॉस 20: स्काउटऑप की अभद्र टिप्पणी पर बवाल, अरिश्फा खान को कहा नचनिया
क्या ब्यूटी क्रीम के जरिए शरीर में ज़हर घोल रहा पाकिस्तान? अलर्ट जारी
एशियन गेम्स 2026: पवन सेहरावत का हुंकार, गोल्ड की उम्मीद हमारे लिए दबाव नहीं, मोटिवेशन है
उन्होंने हम पर दबाव बनाया... : सीरीज गंवाने के बाद अफगानी कप्तान ने टीम इंडिया को लेकर कह दी बड़ी बात
हनोई में मातम: चार मंजिला इमारत में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
सेमीकॉन इंडिया 2026: भारत बनेगा ग्लोबल चिप हब, 52 देशों के साथ पीएम मोदी आज करेंगे आगाज
नवा रायपुर गोल्फ का नया गढ़: 132 दिग्गजों के साथ नवा रायपुर ओपन 2026 का शानदार आगाज
रूस के दौरे पर सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ: रक्षा संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
बिग बॉस 20: ईशा रिखी का बड़ा खुलासा, एक्स-पति बादशाह पर लगाया चीटिंग का आरोप?
गणपति आरती में सलमान खान से हुई चूक, बहन अर्पिता ने ऐसे संभाली बाजी