छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से थमी बारिश का दौर फिर से लौटने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 19 सितंबर तक राज्य के अलग-अलग इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
किन जिलों में बरसेंगे बदरा? मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की प्रबल संभावना है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, कोरबा और बलरामपुर-रामानुजगंज में येलो अलर्ट है। इसके अलावा, बस्तर संभाग के कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
आकाशीय बिजली का खतरा मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि बारिश के साथ-साथ कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है।
इन जिलों में रहेगा मौसम साफ राजधानी रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज राहत बनी रहेगी। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बारिश की संभावना नहीं जताई है। इन इलाकों में फिलहाल मौसम साफ रहने के आसार हैं।
अगले 4 दिनों तक अलर्ट मौसम विभाग ने 16 से 19 सितंबर तक के लिए जिलेवार चेतावनी जारी की है। हालांकि प्रदेश के मध्य हिस्से में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, लेकिन उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे नवीनतम मौसम अपडेट्स पर नजर बनाए रखें और भारी बारिश की स्थिति में जरूरी सावधानी बरतें।
*दिनांक 15.09.2026 से 19.09.2026 तक जिलेवार मौसम की चेतावनी
— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) September 15, 2026
Districtwise Weather Warning for Chhattisgarh from 15.09.2026 to 19.09.2026#imdraipur #weatherforecast #mausamvibhag pic.twitter.com/XrtGIg0giL
मुंबई: लालबागचा राजा के दर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया स्वागत
राजस्थान निकाय चुनाव: जयपुर के 5 बूथों पर फिर से मतदान, EVM में खराबी बनी वजह
बाढ़ के बीच अपनी शादी के सवाल पर भड़कीं अक्षरा सिंह, कहा- लोग भूख से तड़प रहे और आपको मेरी पड़ी है?
हिम्मत है तो संसद में लाएं UCC , उमर अब्दुल्ला ने केंद्र को दी सीधी चुनौती
काजी कैंप पर मिसाइल दागकर दिखाओ : ओवैसी की बीजेपी विधायक को खुली चुनौती
Vivo V80 की भारत में जल्द होगी एंट्री: 7,200mAh बैटरी और Zeiss कैमरे से लैस होगा ये धांसू फोन
धरती से खुद प्रकट हुए थे गणपति: घने जंगलों के बीच 200 साल से अटूट है भक्तों का विश्वास
आंखों की जगह कैमरा और पानी में असली मछली जैसा जलवा: चीन ने तैयार किया BG-5 रोबोट फिश
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय मानसून: 19 सितंबर तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
सड़क किनारे पसरे पर रुके मुख्यमंत्री साय, मिट्टी का दीया खरीदकर महिला के स्वावलंबन का किया सम्मान