चीन ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बार फिर सबको चौंका दिया है। इस बार ड्रैगन ने एक ऐसी रोबोटिक मछली पेश की है, जो पानी में तैरती है तो असली और नकली के बीच फर्क करना मुश्किल हो जाता है।
इस रोबोटिक मछली को Roboocean नाम की कंपनी ने विकसित किया है। इसे आधिकारिक तौर पर BG-5 नाम दिया गया है, जबकि कुछ जगहों पर इसे गोल्डन ड्रैगन फिश बायोनिक रोबोट भी कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इसके वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पानी के टैंक में उतरते ही यह बिल्कुल असली मछली की तरह अपनी चाल और शारीरिक मूवमेंट दिखाती है।
इस रोबोटिक मछली का असली मकसद मनोरंजन नहीं, बल्कि अंडरवाटर सर्विलांस यानी पानी के अंदर निगरानी करना है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी आंखों की जगह उन्नत वाटरप्रूफ कैमरे लगाए गए हैं, जो पानी के भीतर की हर गतिविधि को रिकॉर्ड कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके सभी तकनीकी फीचर्स का खुलासा नहीं किया है और यह स्पष्ट नहीं है कि इसे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा है या यह पूरी तरह से ऑटोनॉमस है।
चीन लगातार ऐसे रोबोट बना रहा है जो इंसानों और जानवरों की तरह व्यवहार करते हैं। हाल ही में वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस में चीन ने ऐसे रोबोट पेश किए थे जो इंसानों की तरह तेज दौड़ सकते हैं और ऊंची छलांग लगाने में सक्षम हैं। इसके अलावा, ह्यूमनॉइड रोबोट्स के लिए ऑटोमेटेड प्रोडक्शन लाइन तैयार करके चीन ने यह संदेश दे दिया है कि वह रोबोटिक्स के भविष्य पर कब्जा करने की तैयारी में है।
जहाँ एक तरफ अमेरिका AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के क्षेत्र में अपनी धाक जमाए हुए है, वहीं चीन रोबोटिक्स को अपना तुरुप का इक्का मान रहा है। हालांकि, तेजी से विकसित होती इस टेक्नोलॉजी पर दुनिया भर के दिग्गजों की नजर है। एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज पहले ही AI और रोबोटिक्स के संभावित खतरों के प्रति आगाह कर चुके हैं।
बहरहाल, चीन का यह नया प्रयोग साबित करता है कि आने वाले समय में पानी के अंदर और बाहर, रोबोट्स की मौजूदगी हर जगह होगी। तकनीक की यह रेस कितनी सुरक्षित और कितनी क्रांतिकारी होगी, यह देखना अभी बाकी है।
JUST IN: 🇨🇳 China unveils autonomous robotic fish for underwater surveillance. pic.twitter.com/Gk3Zl4l5ZG
— BRICS News (@BRICSinfo) September 15, 2026
वैभव सूर्यवंशी के बाहर होने पर मचा घमासान, पूर्व क्रिकेटर के घर में बीवी ने खोल दिया मोर्चा!
बिहार बाढ़ में डूबा, मनोज तिवारी बिग बॉस में व्यस्त? सोशल मीडिया पर सांसद से तीखे सवाल
मथुरा में करोड़ों की डकैती: 10 किलो सोना और 15 लाख कैश लेकर फरार हुआ चोर, पुलिस महकमे में हड़कंप
आठवें वेतन आयोग के शोर के बीच पंजाब का बड़ा दांव, क्या अब पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) की होगी वापसी?
गुरुग्राम हिट-एंड-रन: महिला राइडर का सनसनीखेज आरोप- मुझे जानबूझकर टक्कर मारी, आरोपी एक सेकंड भी नहीं रुका
गुरुग्राम हिट-एंड-रन: मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला गिरफ्तार, भागने की कोशिश में गिरा; हत्या के प्रयास की धारा जुड़ी
पत्नी को खुश करने का अनोखा तरीका: नोएडा से कार चोरी कर एटा पहुंचा ड्राइवर, पुलिस भी रह गई दंग
अमेरिका से लौटते ही गणेशोत्सव में शामिल हुए गोविंदा, सुनीता आहूजा की दूरी ने बढ़ाई चर्चा
सारण के शहरीकरण की राह आसान: छपरा-सोनपुर का दायरा बढ़ेगा, 9 नई नगर निकायों पर जल्द लगेगी मुहर
दिल्ली से मध्य प्रदेश का सफर होगा आसान: अशोकनगर के लिए चली नई स्पेशल ट्रेन