गुरुग्राम: गुरुग्राम की सड़कों पर महिला बाइक राइडर सिया के साथ हुई हिट-एंड-रन की घटना ने तूल पकड़ लिया है। पीड़िता शिवानी चौहान उर्फ सिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोपी कल्याण बैंसला के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। बैंसला ने इसे महज एक दुर्घटना बताया था, लेकिन सिया ने इसे सुनियोजित हमला करार दिया है।
वह रुक सकता था, लेकिन भाग गया सिया ने अपने इंस्टाग्राम पर सवाल उठाया कि यदि वह दुर्घटना थी, तो आरोपी टक्कर के बाद क्यों नहीं रुका? उन्होंने कहा, आरोपी ने एक सेकंड के लिए भी गाड़ी नहीं रोकी। उसे यह जानने की परवाह नहीं थी कि मैं सुरक्षित हूं या नहीं। मेरी जान जा सकती थी। सिया का कहना है कि महिला बाइक राइडर होने के कारण उन्हें निशाना बनाया गया।
सीसीटीवी और वायरल वीडियो में खुला राज घटना के सबूत के तौर पर दो वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार चालक पहले सिया को रुकने का इशारा करता है। जब सिया नहीं रुकी, तो उसने अपनी कार को जानबूझकर बाइक की ओर मोड़ दिया और जोरदार टक्कर मार दी। यह फुटेज साबित करता है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि एक खतरनाक कृत्य था।
महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल दिल्ली निवासी सिया, जो पेशे से फैशन डिजाइनर हैं और पूर्व में नगर निगम चुनाव भी लड़ चुकी हैं, ने सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा, मुझे ऐसे लोगों पर शर्म आती है। दिल्ली और गुरुग्राम की सड़कों पर महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने मांग की है कि ऐसे लोगों को वाहन चलाने का अधिकार नहीं होना चाहिए।
पुलिस की कार्रवाई: तीन टीमें गठित मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया है। सेक्टर-56 थाने में आरोपी कल्याण बैंसला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और 125 (चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
एसीपी (मुख्यालय) अभिलक्ष जोशी ने जानकारी दी कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसे दबोचने के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#WATCH | Delhi: Gurugram s Golf Course accident case | Victim Sia says, I posted the video on Sunday night... In that video and its caption, I explicitly mentioned the vehicle number, the name of the registered owner, and even his father s name. I believe that level of detail is… pic.twitter.com/rvEbwllJbh
— ANI (@ANI) September 15, 2026
इंग्लिश का कत्ल : पाकिस्तानी विधायक की अंग्रेजी सुनकर चक्रा गए लोग, वीडियो वायरल
नकारा गया तो बल्ले से बरसे अंगारे: सलमान अली आगा ने जड़ा तूफानी तिहरा शतक
UPI यूजर्स की मौज: 2000 रुपये तक के पेमेंट पर नहीं लगेगा एक भी पैसा, सरकार का बड़ा ऐलान
क्या बिखर जाएगा यूनाइटेड किंगडम? अगर स्कॉटलैंड, वेल्स और आयरलैंड हुए अलग, तो इंग्लैंड का क्या होगा?
दिल्ली कैपिटल्स का सुपरस्टार मेकओवर: गांगुली, युवराज और चामिंडा वास के साथ बदलेगी किस्मत?
महिला एशिया कप फाइनल में जीत के बावजूद फंसी भारतीय तेज गेंदबाज, ICC ने लगाया जुर्माना
5000 करोड़ के मालिक, सड़कों पर फैलाया हाथ: बीजेपी विधायक का ये वेश बदल देगा आपका नजरिया!
गुरुग्राम हिट-एंड-रन: महिला बाइकर को टक्कर मारने वाली कार का मालिक अड़ा, कहा- गाड़ी दोस्त को दी थी
ब्रिक्स समिट में स्नैक खाने पर मचा बवाल: अधिकारी के समर्थन में उतरे मेजर जनरल, ट्रोल्स को सुनाई खरी-खरी
यूपी में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट: 14-15 सितंबर को रहें सावधान, 16 से मिलेगी राहत