नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 अपनी कूटनीतिक सफलताओं के लिए चर्चा में है, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद बेतुका विवाद खड़ा हो गया है। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सम्मेलन के दौरान स्नैक्स खाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो के साथ छेड़छाड़ और ओछी बयानबाजी ट्रोल्स की हरकतें यहीं तक सीमित नहीं रहीं। सोशल मीडिया पर रणधीर जायसवाल के इस सामान्य से वीडियो को तीन गुना स्पीड में एडिट करके वायरल किया गया। मकसद साफ था—एक स्वाभाविक पल को अटपटा और मजाकिया दिखाना। इसके बाद सोशल मीडिया पर तंज और मजाक की बाढ़ आ गई, जिसमें लोगों ने कूटनीतिक विमर्श को छोड़कर स्नैक्स खाने को ही मुख्य मुद्दा बना लिया।
इंसान हैं अधिकारी, मशीन नहीं इस ट्रोलिंग के जवाब में पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर जनरल राजू चौहान (वेटरन) ने मोर्चा संभाला। उन्होंने एक्स पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, इस अधिकारी द्वारा स्नैक्स खाने पर लोग अजीब बातें कर रहे हैं। थोड़ा दिल से सोचिए। मुझे यकीन है कि इवेंट को सफलता के साथ संचालित करने के लिए उन्होंने न जाने कितने ही मील छोड़े होंगे और शायद कई दिनों तक घर भी नहीं गए होंगे। ऐसी टिप्पणी करना शर्मनाक है।
ट्रोलिंग का पुराना इतिहास यह पहली बार नहीं है जब वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों को ऑनलाइन निशाना बनाया गया है। इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी इसी तरह की ओछी ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब वे भारत की नीतियों का चेहरा बने थे, तब उन्हें और उनके परिवार को निजी हमलों और गाली-गलौज का सामना करना पड़ा था।
क्या सोशल मीडिया का नजरिया बदल रहा है? यह विवाद एक बड़ा सवाल खड़ा करता है कि क्या सरकारी अधिकारियों से यह उम्मीद की जानी चाहिए कि वे हर वक्त बिना किसी मानवीय भाव के, बिल्कुल स्थिर कैमरे के सामने बने रहें? क्या एक इंसान के तौर पर पानी पीना या स्नैक खाना किसी अधिकारी की कार्यक्षमता पर सवाल उठाने का आधार हो सकता है? फिलहाल, जागरूक इंटरनेट यूजर्स इसे ट्रोल्स की घटिया मानसिकता बता रहे हैं और अधिकारियों के मानवीय पक्ष के समर्थन में खड़े हो रहे हैं।
People are passing absurd comments on consuming of some snacks by this officer. Have a heart. I am sure that he would have missed many meals to ensure that the event went smoothly and may have not even gone home for days. Shameful to pass remarks pic.twitter.com/4Pzu68uZVd
— Maj Gen Raju Chauhan, VSM (veteran)🇮🇳 (@SoldierNationF1) September 14, 2026
रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का गणेश भक्तों से बड़ा सवाल, विसर्जन को लेकर कही ये बात
लंदन की टेम्स नदी पर गूंजे मंत्र: पहली बार हुआ गंगा आरती का ऐतिहासिक आयोजन
दिल्ली के सिंगलपुर में नई सौगात: लेबर चौक पर बना आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक, दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम
हनुमान अंश का जलवा: हिंदी बेल्ट के बाद अब साउथ में मचाएगी तहलका, रिलीज डेट पक्की
सहरसा में पत्रकार पर हमला: सिस्टम की नाकामियां छिपाने के लिए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार ?
दुबई स्टेडियम में ट्रॉफी चोर के नारों से गूंजा आसमान, फजीहत झेलकर निकले मोहसिन नकवी
ब्रिक्स डिनर का वेज मेनू: कूटनीतिक जीत या खान-पान पर सियासत?
लंदन में अमेरिकी ऑपरेशन : अपने ही राजनयिक को मरीन कमांडो के जरिए चुपके से उड़ा ले गया अमेरिका, ब्रिटेन नाराज
पितृपक्ष 2026: जबलपुर से गया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, पिंडदान के लिए सफर होगा आसान
ट्रॉफी सेरेमनी में किरकिरी: मोहसिन नकवी से भारतीय महिला टीम ने नहीं ली ट्रॉफी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल