सारण जिले के शहरी विकास के लिए अहम तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में नई नगर निकायों के गठन, पुराने निकायों के विस्तार और उनके उत्क्रमण (अपग्रेडेशन) की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। इस मास्टरप्लान के जरिए सारण के ग्रामीण इलाकों को आधुनिक शहरी सुविधाओं से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है।
जिला प्रशासन को कुल 16 प्रस्ताव मिले हैं। इन प्रस्तावों पर 20 सूत्री कमेटी और जिला प्रभारी मंत्री की मुहर लगनी बाकी है। हालांकि, प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम टलने से प्रक्रिया में मामूली देरी हुई है, लेकिन उम्मीद है कि इसी महीने इसे मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद सारण में व्यवस्थित और तेजी से शहरीकरण का काम शुरू होगा।
प्रस्ताव के अनुसार, बड़े शहरों के दायरे को बढ़ाने के साथ-साथ नए निकायों का गठन किया जा रहा है:
प्रशासन ने पहले ही छपरा आयोजना क्षेत्र को 101.09 वर्ग किमी से बढ़ाकर 445.02 वर्ग किमी कर दिया है। इसमें छपरा नगर निगम, रिविलगंज नगर पंचायत और 6 प्रखंडों के 227 गांव शामिल हैं। इस पूरे क्षेत्र के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टरप्लान तैयार किया जाएगा।
नगर निकायों की सीमा बढ़ने से उन क्षेत्रों में सड़क, जल निकासी, सफाई और बेहतर रोशनी जैसी नागरिक सुविधाएं नगर निगम या नगर परिषद के माध्यम से मिल सकेंगी। शहरीकरण का दायरा बढ़ने से उन इलाकों में विकास कार्यों के लिए अधिक बजट और व्यवस्थित प्रशासन की व्यवस्था हो सकेगी।
जिला पंचायती राज पदाधिकारी शशि कुमार के अनुसार, सभी संबंधित प्रखंडों और नगर निकायों से प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा, प्रभारी मंत्री की स्वीकृति मिलते ही इसे नगर विकास विभाग को भेजा जाएगा। यह सारण के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक बड़ा और सकारात्मक कदम है।
*छपरा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर एवं भागलपुर आयोजना क्षेत्रों के क्षेत्र विस्तार को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय मास्टर प्लान आधारित विकास को नई गति देते हुए आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं भविष्य उन्मुख शहरों के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।#GreenfieldTownship #ViksitBihar pic.twitter.com/kGU53i1qis
— Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar (@UDHDBIHAR) June 28, 2026
UCC पर बिहार का सियासी पारा गर्म: नीतीश की चुप्पी और NDA में खींचतान
बिग बॉस 20: किचन में छिड़ी जंग, आम्रपाली की बातों से फूट-फूटकर रोईं माही विज
एशियन गेम्स से पहले रुमेश पथिरागे को बड़ा झटका: नीरज चोपड़ा को मात देने वाले स्टार के सभी विनिंग जेवलिन टूटे
ठेले पर बप्पा की सवारी: बिना तामझाम के बच्चों की सादगी ने जीता इंटरनेट का दिल
एशिया कप जीतने के बाद अब गोल्ड मिशन पर हरमन की सेना , जानें कब और किससे होगा अगला मुकाबला
यूनाइटेड किंगडम के बिखरने की आहट: क्या मप से मिट जाएगा ब्रिटेन, जानिए क्या है पूरा विवाद?
गुरुग्राम हिट-एंड-रन: हत्या के प्रयास की धारा लागू, राजस्थान से दबोचा गया आरोपी
BRICS डिनर से कांग्रेस के 3 मुख्यमंत्रियों ने बनाई दूरी, बांसुरी स्वराज ने साधा निशाना
पटना में बवाल: BSSC अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, विधानसभा घेराव के लिए फ्लाईओवर पर चढ़े छात्र
बलूच विद्रोह की नई लहर: BLA का दावा, पाकिस्तानी सेना की 14 चौकियां कब्जे में