कोलंबो: श्रीलंका के स्टार जेवलिन थ्रोअर और नीरज चोपड़ा को कड़ी टक्कर देने वाले रुमेश पथिरागे फिलहाल अपने करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। बुडापेस्ट में ऐतिहासिक जीत के बाद जब वे स्वदेश लौटे, तो उनके लिए यह यात्रा कड़वी यादों में बदल गई।
विमान में क्षतिग्रस्त हुए 5 भाले पथिरागे 13 सितंबर को वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के बाद तुर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट से कोलंबो लौट रहे थे। कटुनायके एयरपोर्ट पर जब उन्होंने अपना स्पोर्ट्स किट खोला, तो उनके पांचों भाले टूटे और मुड़े हुए मिले। ये वही भाले थे, जिनसे उन्होंने इस सीजन में 90 मीटर से अधिक की दूरी तय की थी।
सोशल मीडिया पर जताया गुस्सा पथिरागे ने इंस्टाग्राम पर टूटे हुए भालों की तस्वीरें साझा करते हुए एयरलाइन पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, मेरे पांचों विनिंग जेवलिन डैमेज हो गए हैं। मैं इन्हीं भालों का इस्तेमाल एशियन गेम्स, 2028 ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में करने वाला था। पथिरागे ने एयरलाइन के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। अनुमान के मुताबिक, उन्हें 20 लाख श्रीलंकाई रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
सुनहरे दौर में है करियर रुमेश पथिरागे इस समय अपने खेल के चरम पर हैं। उन्होंने इस साल 12 में से 11 इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीते हैं। जून में रोम में उन्होंने 92.62 मीटर के थ्रो के साथ श्रीलंका का नेशनल रिकॉर्ड बनाया था, जो इस सीजन का वर्ल्ड लीड भी है।
एशियन गेम्स पर छाया संकट पथिरागे ने जुलाई में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा को हराकर गोल्ड जीता था। अब सबकी निगाहें शनिवार से शुरू होने वाले आइची-नागोया एशियन गेम्स पर हैं, जहां वे गोल्ड के सबसे प्रबल दावेदार हैं।
खेल विशेषज्ञों का मानना है कि हाई-परफॉर्मेंस जेवलिन कोई साधारण उपकरण नहीं होता। हर भाले का बैलेंस, वजन और स्टिफनेस अलग होती है। एक एथलीट महीनों तक एक ही भाले के साथ तालमेल बिठाता है। ऐसे में, टूर्नामेंट से ठीक पहले अपने मुख्य हथियारों का इस तरह नष्ट होना पथिरागे के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।
What happened to World Ultimate Javelin Champions - Javelins 🥺😭
— Chathura Ranasinghe (@Chaththa_R) September 15, 2026
Airline 😡😡😡 pic.twitter.com/G21OWt4Vbr
कौन हैं नेहा बोरा? सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी के बाद विवादों के घेरे में आई AISA अध्यक्ष
लालबागचा राजा की शरण में अमेरिकी राजदूत: सर्जियो गोर ने किए दर्शन, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Emmy Awards 2026: जीन स्मार्ट ने रचा इतिहास, द पिट और विडोज बे का रहा दबदबा; देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
यूनाइटेड किंगडम के बिखरने की आहट: क्या मप से मिट जाएगा ब्रिटेन, जानिए क्या है पूरा विवाद?
आकिब जावेद की कुर्सी खतरे में, क्या पाकिस्तान क्रिकेट के नए बॉस बनेंगे शाहिद अफरीदी?
एशिया कप जीतने के बाद अब गोल्ड मिशन पर हरमन की सेना , जानें कब और किससे होगा अगला मुकाबला
Redmi का धमाका: 10,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग वाले दो दमदार फोन भारत में लॉन्च
छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट : 18 सितंबर तक होगी भारी बारिश, इन जिलों में गरज-चमक का रहेगा जोर
पंजाब में ड्रग्स की नई चुनौती: क्या अब सरहद पार से नहीं, पड़ोसी राज्यों से आ रही है नशे की खेप?
एशियन गेम्स 2026: जापान में मिशन गोल्ड के लिए तैयार टीम इंडिया, जानिए इतिहास से लेकर पूरी जानकारी