गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करने के बाद ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा चर्चा में हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसके चलते सियासी पारा चढ़ गया है।
कौन हैं नेहा बोरा?
नेहा बोरा मूल रूप से उत्तराखंड के खटीमा की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और अंबेडकर यूनिवर्सिटी से पोस्ट-ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वर्तमान में वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पीएचडी की शोधार्थी हैं और वामपंथी छात्र संगठन AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर सक्रिय हैं।
वह पहली बार तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने NEET परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ जंतर-मंतर पर 23 दिनों तक भूख हड़ताल की थी। उस दौरान अपने स्वास्थ्य और वजन में गिरावट को लेकर वे काफी सुर्खियों में रही थीं। इसके अलावा, झारखंड में छात्र आंदोलन के दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था, जहां उन पर स्याही भी फेंकी गई थी।
क्या है पूरा मामला?
विवाद की शुरुआत 14 सितंबर को गोरखपुर के गोकुल अतिथि भवन में आयोजित Gen-Z महाजुटान कार्यक्रम से हुई। आरोप है कि इस मंच से नेहा बोरा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए गुंडा , दंगाई और लंपट जैसे शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने यूपी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए थे।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद, वन भारत सिटिजन (OBC) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने गोरखपुर के कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि नेहा बोरा ने गोरक्षपीठ और मुख्यमंत्री की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।
मंत्रियों का कड़ा रुख
इस पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने ऐसे बयानों को ओछी राजनीति करार देते हुए कहा कि विरोध के नाम पर अभद्र भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने इस मामले में AI-जनरेटेड वीडियो के इस्तेमाल को लेकर भी चिंता जताई।
वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने नेहा बोरा पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसे लोगों का राजनीतिक अस्तित्व समाप्ति की ओर है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को तवज्जो देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इनका चरित्र और संस्कार पहले भी छात्र आंदोलनों के दौरान सबके सामने आ चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
*NEHA BORA IS ON FIRE AGAIN! 🔥🔥
— Mahua Mitraa (@MahuaMoiitra) September 15, 2026
That thug, that rioter, that lecher, what will he give to Uttar Pradesh in terms of education,
She never holds back. 🔥 pic.twitter.com/cUQUiWT6Ie
एंटीलिया में राधिका मर्चेंट का दिव्य नृत्य: गणेश चतुर्थी पर भक्ति और कला का अद्भुत संगम
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: क्या शहरी नतीजों से बदल पाएगी पंचायत चुनावों की दिशा?
जयपुर हत्याकांड: अपनों का कत्ल कर पिता के साथ पी चाय, फिर मंदिर-मंदिर भटकता रहा दरिंदा
15 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: तरुण तेजपाल जेल पहुंचे, AI पर UN का अलार्म और US वीज़ा पर भारतीय छात्रों को राहत
6 महीने बाद घर लौटी बेटी का हुआ भव्य स्वागत, पिता के इस सरप्राइज ने जीत लिया इंटरनेट का दिल
ईरान का दो टूक संदेश: शर्तें पूरी होने तक अमेरिका से कोई बातचीत नहीं
नागपुर में गणेश विसर्जन की इको-फ्रेंडली तैयारी: 419 कृत्रिम कुंड तैयार, अब QR कोड से ढूंढें अपने पास का विसर्जन स्थल
अंबानी की गणेश चतुर्थी: सचिन तेंदुलकर के परिवार का दिखा जलवा, सारा और सानिया की साड़ी ने लूटी महफिल
इंजीनियर्स डे: सर एम. विश्वेश्वरैया की विरासत और आधुनिक भारत का निर्माण
राजौरी में लश्कर का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: तीन गिरफ्तार, घातक IED बरामद