मुंबई में इस समय गणेशोत्सव की धूम है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को मुंबई पहुंचे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया।
सिद्धिविनायक मंदिर में टेकया माथा मुंबई पहुँचने के बाद नितिन नवीन ने सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर का रुख किया। वहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है।
लालबागचा राजा का लिया आशीर्वाद सिद्धिविनायक के बाद BJP अध्यक्ष प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन किए और विशेष पूजा में भाग लिया। लालबागचा राजा की ख्याति देश-विदेश तक फैली है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर पहुंचते हैं।
मुख्यमंत्री के साथ अहम मुलाकात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ नितिन नवीन की यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद दोनों नेताओं के बीच गणेशोत्सव के कार्यक्रमों के साथ-साथ संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई। नितिन नवीन आज मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर भी आयोजित गणेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
संवाद का जरिया बना उत्सव मुंबई का गणेशोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जनसंपर्क का बड़ा माध्यम भी है। राज्य में चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा खासा अहम है। वे इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी संवाद करेंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम गणेशोत्सव के दौरान मुंबई के प्रमुख पंडालों में भारी भीड़ उमड़ती है। नितिन नवीन के दौरे को देखते हुए लालबागचा राजा और सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। फिलहाल, पूरे मुंबई में भक्ति और उत्सव का माहौल बना हुआ है।
#WATCH | Mumbai | BJP National President Nitin Nabin and Maharashtra CM Devendra Fadnavis offer prayers at Lalbaugcha Raja during Ganeshotsav pic.twitter.com/2mFK6R4VLf
— ANI (@ANI) September 16, 2026
मक्का पर मंडराया सायों का खतरा: हूतियों के मिसाइल हमले से सऊदी अरब में पहली बार बजे सायरन
UPI पर बड़ा फैसला: क्या अब डिजिटल पेमेंट के लिए जेब ढीली करनी होगी? जानिए पूरा सच
यूपीआई पर डिजिटल टैक्स की आहट: खरगे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
पैपराजी को चकमा देकर एंटीलिया पहुंचे शाहरुख, गणेश उत्सव की अनदेखी तस्वीर हुई वायरल
वाराणसी के भव्य स्टेडियम में जल्द गूंजेगी क्रिकेट की गूंज, रणजी-WPL के बाद IPL का इंतजार
गुरुग्राम हिट-एंड-रन: मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का लगा केस
कौन हैं नेहा बोरा? सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी के बाद विवादों के घेरे में आई AISA अध्यक्ष
TMC में बढ़ी सियासी हलचल: ऋतब्रत बनर्जी समेत 10 बागी विधायकों को विधानसभा से नोटिस
माल ढुलाई में नई क्रांति: 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट ट्रेन
हनोई में मातम: चार मंजिला इमारत में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत