रायपुर: मंगलवार को राजधानी का रायपुर प्रेस क्लब एक सियासी अखाड़े में तब्दील हो गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों और दावों पर चर्चा के लिए पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच बहस जारी थी, वहीं बाहर मौजूद उनके कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
आंकड़ों की जंग और तीखी बयानबाजी प्रेस क्लब के अंदर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश बघेल आमने-सामने थे। मुख्य मुद्दा राज्य में प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति और निर्माण के आंकड़े थे। विजय शर्मा ने कांग्रेस पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनकी सरकार ने 11 लाख 75 हजार आवास बनवाए हैं, जबकि कांग्रेस इस दावे को सिरे से नकार रही है।
बाहर मचा बवाल, धक्का-मुक्की और झड़प अंदर चल रही बहस का असर बाहर मौजूद कार्यकर्ताओं पर देखने को मिला। प्रेस क्लब के मुख्य द्वार पर भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।
पुलिस के साथ भी उलझे कार्यकर्ता हंगामा इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। स्थिति नियंत्रित करने के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प की खबरें हैं। जानकारी के अनुसार, इस दौरान एक सब-इंस्पेक्टर की वर्दी का बैच और शर्ट का बटन भी टूट गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को खदेड़कर स्थिति को शांत कराया।
सियासी तापमान बरकरार इस घटना ने प्रदेश की राजनीति को और अधिक गरमा दिया है। एक ओर जहां शीर्ष नेताओं ने मंच से एक-दूसरे के दावों को झूठा करार दिया, वहीं दूसरी ओर समर्थकों की सड़क पर हुई भिड़ंत ने साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ की राजनीति का सबसे बड़ा मुद्दा बनी रहेगी। फिलहाल, पुलिस मामले पर बारीकी से नजर रखे हुए है।
*#WATCH रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास सुविधाएं आवंटित करने के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच होने वाली बहस से पहले, आज रायपुर प्रेस क्लब के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई। pic.twitter.com/ujMBvsfsrd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2026
एमी अवॉर्ड्स 2026: सिल्वर गाउन में ज़ेंडया और ब्लैक सूट में टॉम हॉलैंड ने रेड कार्पेट पर जमाया रंग
UPI पेमेंट को लेकर सरकार का बड़ा फैसला: क्या अब हर लेनदेन पर देना होगा चार्ज?
गुरुग्राम हिट-एंड-रन: क्या वायरल हुए बिना इंसाफ मिलना मुमकिन है?
सड़क किनारे पसरे पर रुके मुख्यमंत्री साय, मिट्टी का दीया खरीदकर महिला के स्वावलंबन का किया सम्मान
पाकिस्तान का नक्शा बदलने का ऐलान! बलूचिस्तान ने पंजाब के इन इलाकों पर ठोका दावा
iOS 27 का धमाका: आपके iPhone में आया Apple का सबसे बड़ा अपडेट, जानें कैसे करें इंस्टॉल
पत्नी को खुश करने का अनोखा तरीका: नोएडा से कार चोरी कर एटा पहुंचा ड्राइवर, पुलिस भी रह गई दंग
लद्दाख के जंस्कार में सांस्कृतिक महाकुंभ: फेस्टिवल का आगाज, युवाओं को मिला डिजिटल मंत्र
कौन हैं नेहा बोरा? सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी के बाद विवादों के घेरे में आई AISA अध्यक्ष
सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला: मिसाइल और ड्रोन से दहले कई शहर, इमरजेंसी अलर्ट जारी