ब्रिक्स (BRICS) बिजनेस फोरम का आगाज हो गया है। दिल्ली में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर के दिग्गज नेताओं और उद्योगपतियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने समूह के विस्तार और भारत की बढ़ती आर्थिक भूमिका पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स के दो दशक पूरे होने पर खुशी जताते हुए कहा कि 2006 में चार देशों से शुरू हुआ यह समूह आज 21 देशों का एक मजबूत परिवार बन गया है। आज ब्रिक्स देश दुनिया की 50 प्रतिशत आबादी, 40 प्रतिशत जीडीपी और 25 फीसदी से अधिक वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं। पीएम के अनुसार, वैश्विक जीडीपी के मुकाबले ब्रिक्स देशों की आर्थिक ताकत दोगुनी रफ्तार से बढ़ी है।
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भर में बढ़ती व्यापारिक बाधाओं के बीच भारत एक आर्थिक सेतु के रूप में उभर रहा है। भारत ने पिछले 12 वर्षों में अपनी नीतियों को इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी पर केंद्रित किया है। उन्होंने बताया कि ऊर्जा से लेकर टेक्नोलॉजी तक, भारत ने अपनी सप्लाई चेन को अधिक भरोसेमंद और विविध बनाया है।
भारत की डिजिटल उपलब्धि का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि आज दुनिया के 50 फीसदी रियल-टाइम पेमेंट यूपीआई के जरिए हो रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत 2014 से अब तक लगभग 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) कर चुका है, जो व्यापार में रुकावटें कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
फोरम के दौरान पीएम मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल को एक विशेष कार्य सौंपा है। उन्होंने आग्रह किया कि सदस्य देश व्यापार में आ रही टॉप 10 बाधाओं की पहचान कर उन्हें दूर करने के लिए रिपोर्ट तैयार करें। इसके साथ ही उन्होंने हर साल 100 ब्रिक्स स्टार्टअप्स को अन्य बाजारों में विस्तार देने और व्यवसायों के बीच 1,000 नई साझेदारियां करने का लक्ष्य रखा।
प्रधानमंत्री ने वैश्विक व्यापार के लिए समुद्री सुरक्षा को अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि व्यापार तभी तरक्की कर सकता है जब समुद्री रास्ते सुरक्षित हों। साथ ही, उन्होंने ब्रिक्स महिला व्यापार गठबंधन पर जोर देते हुए कहा कि महिला उद्यमी भविष्य की विकास यात्रा का नेतृत्व करेंगी, और भारत इस विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
#WATCH | Delhi: At Leaders Session of BRICS Business Forum, PM Narendra Modi says, As BRICS enters its third decade, I would like to urge the BRICS Business Council: Can you prepare a report on removing the top ten trade barriers among BRICS nations? Can we support 100 BRICS… pic.twitter.com/CwfK0N30Xz
— ANI (@ANI) September 11, 2026
देसी टेस्ला का अनोखा कारनामा: सड़क पर बैलों के भरोसे सोता दिखा ड्राइवर, वायरल हुआ वीडियो
सीतापुर: थाने पहुंचे मंत्री राकेश राठौर, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर छलके आंसू; बोले- वर्कर्स सेफ नहीं तो संघर्ष का क्या मतलब?
पुतिन को मोदी का खास तोहफा: रूसी भाषा में भेंट की 2000 साल पुरानी तिरुक्कुरल
भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक क्रिकेट मुकाबले की धूम, सारे टिकट बिके
लंदन में गूंजेगा मराठी भाषा का डंका: एकनाथ शिंदे ने किया विश्व मराठी साहित्य सम्मेलन का ऐलान
मशहूर तमिल विद्वान और अभिनेता सोलोमन पाप्पैया का 90 की उम्र में निधन, शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री
BRICS पर कांग्रेस में मतभेद: चिदंबरम ने उठाए सवाल, तो थरूर ने गिनाए फायदे
अल्लू अर्जुन के फैंस का बड़ा कदम: 8 राज्यों में 3 लाख लड़कियों तक पहुंचाया HPV वैक्सीनेशन का संदेश
क्रिकेटर्स की फिटनेस का अग्निपरीक्षा : टीम इंडिया में वापसी के लिए किन टेस्ट को पास करना है अनिवार्य?
एल्विश और तेजस्वी की जंग पर करण कुंद्रा का तंज, बोले- घर का कलेश पूरे हिंदुस्तान में फैला दिया