भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के आगाज में अब महज 3 दिन बचे हैं। सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13 सितंबर को होना है, लेकिन इस पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।
सुरक्षा का पेच और ब्रिक्स समिट दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस महासम्मेलन के कारण शहर में दुनिया भर के वीवीआईपी मेहमान मौजूद होंगे। ऐसे में दिल्ली पुलिस के लिए एक ही दिन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच की सुरक्षा और समिट की व्यवस्था को संभालना बड़ी चुनौती बन गया है।
पुलिस ने की री-शेड्यूल की मांग दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (ट्रैफिक) ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) को एक पत्र लिखा है। इसमें अनुरोध किया गया है कि 13 सितंबर को होने वाले मैच को री-शेड्यूल किया जाए। पुलिस का तर्क है कि वीवीआईपी सुरक्षा और ट्रैफिक डायवर्जन के चलते स्टेडियम में 20-25 हजार फैंस की भीड़ को मैनेज करना मुश्किल होगा।
क्या मैच अपने समय पर होगा? DDCA ने स्पष्ट किया है कि यह उनके द्वारा आयोजित स्वतंत्र कार्यक्रम नहीं है, बल्कि बीसीसीआई और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) का मामला है। हालांकि, मौजूदा रिपोर्ट्स के अनुसार, मैच शाम 7 बजे से निर्धारित है, जिसके लिए टॉस शाम 6:30 बजे होना है।
अंतिम फैसला बोर्ड के हाथ में फिलहाल, बीसीसीआई और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बदलाव की जानकारी नहीं दी गई है। मैच का आयोजन होगा या इसे किसी और तारीख पर खिसकाया जाएगा, यह फैसला अब बीसीसीआई के पाले में है। फैंस को आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।
अगर सुरक्षा कारणों से बदलाव होता है, तो इसकी घोषणा जल्द ही की जा सकती है। फिलहाल दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम इस बड़े मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है।
AFG-IND LATEST UPDATE 🚨
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 10, 2026
The first T20I between Afghanistan and India was in danger of being postponed by a day because of the BRICS Summit in New Delhi.
However, the Delhi District Cricket Association has clarified that the match will go ahead as scheduled on Sunday… https://t.co/HkT5cglsek pic.twitter.com/xBNLlTJ8x1
आसमानी आफत: 15 राज्यों में अलर्ट, आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का तांडव
धोनी की विरासत से आगे निकला झारखंड: दलीप ट्रॉफी में छाए राज्य के 5 मैच विनर
जूनियर एशिया कप: भारतीय बेटियों का मैदान पर कहर , पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री
iPhone 18 लॉन्च: तकनीक से ज्यादा इंटरनेट पर छाये मीम्स, पुरानी पीढ़ी के यूजर्स की उड़ी खिल्ली
iPhone 17 को बना दिया 18 Pro! दुकानदार की इस जादुई ट्रिक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
मायावती का मास्टरस्ट्रोक : आकाश आनंद को बाहर कर भतीजे ईशान को राजनीति के केंद्र में उतारा
ट्रेन बनी मिनी किचन : सफर में महिला ने बर्थ पर परोसा गर्मागर्म चिकन-चावल, वीडियो देख लोग बोले- असली भारत यही है
बंटवारा 1947 की विफलता के बाद सनी देओल का धमाका, क्या फिर लौटेंगे दबंग पुलिस ऑफिसर बनकर?
दलीप ट्रॉफी का विचित्र नियम: बिना मैच जीते कैसे चैंपियन बनी ईशान किशन की टीम?
तिलक वर्मा का चौंकाने वाला खुलासा: टी20 स्टार को इस फॉर्मेट से है सबसे ज्यादा प्यार