Apple ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट iPhone 18 सीरीज़ लॉन्च कर टेक जगत में हलचल मचा दी है। लेकिन आधिकारिक लॉन्च से ज्यादा चर्चा सोशल मीडिया पर बने मीम्स और जोक्स की हो रही है। iPhone 18 Pro, Pro Max और फोल्डेबल iPhone Duo के आते ही इंटरनेट पर हंसी-मजाक का सैलाब आ गया है।
पुराने iPhone यूजर्स पर चुटकी सोशल मीडिया यूजर्स ने उन लोगों पर जमकर निशाना साधा है जो अभी भी पुराने मॉडल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई मजेदार एनिमेटेड पोस्ट्स में दिखाया गया है कि कैसे नए फीचर्स को देखकर पुराने यूजर्स के मन में अपग्रेड करने की बेचैनी बढ़ गई है। मीम्स में अन्य स्मार्टफोन कंपनियों की स्थिति को भी व्यंग्यात्मक ढंग से दिखाया जा रहा है।
iPhone 17 खरीदारों का पछतावा सबसे ज्यादा वायरल होने वाले मीम्स iPhone 17 खरीदने वालों पर हैं। यूजर्स सोशल मीडिया पर ऐसी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं मानो iPhone 17 के मालिक अब अपने हालिया निवेश पर अफसोस कर रहे हों। एक वायरल ट्वीट में लिखा गया, जब iPhone 17 Pro खरीदने वाला व्यक्ति iPhone 18 Pro की घोषणा सुनता है, जो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।
कीमत और किडनी वाले पुराने जोक्स की वापसी कीमत सामने आते ही सोशल मीडिया के सबसे पुराने जोक्स यानी किडनी बेचने वाले मीम्स की फिर से वापसी हो गई है। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये और iPhone Duo की कीमत 2,99,900 रुपये तय की गई है। यूजर्स EMI और भारी-भरकम लोन का मजाक उड़ाते हुए लिख रहे हैं कि इतनी कीमत के बावजूद लोग इसे खरीदने की होड़ में सबसे आगे होंगे।
क्या हैं नए iPhone 18 की खासियतें? हंसी-मजाक के बीच बहस इस बात पर भी है कि क्या अपग्रेड वाकई जरूरी है। Apple ने नए प्रो मॉडल्स में अब तक का सबसे एडवांस्ड कैमरा, बेहतर बैटरी और iOS 27 के साथ Apple Intelligence के फीचर्स दिए हैं। यह फोन ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी रंगों में उपलब्ध है।
फोल्डेबल iPhone Duo का जलवा सबकी निगाहें कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo पर हैं। इसे सबसे पतला आईफोन बताया जा रहा है, जिसमें 7.6 इंच की इनर डिस्प्ले है। A20 प्रो चिप के साथ इसमें थर्मल मैनेजमेंट और डुअल-बैटरी आर्किटेक्चर दिया गया है। फिलहाल, तकनीकी फीचर्स से ज्यादा इंटरनेट की दुनिया इस लॉन्च के मीम-मटेरियल का आनंद ले रही है।
Those who recently bought an iPhone 17 Pro when they hear about today’s iPhone 18 Pro announcement. #AppleEvent pic.twitter.com/VkKAV9Td7j
— Corbin Williams (@corbinwilliams) September 9, 2026
चित्रकूट: पॉश इलाके में निकला 15 फीट का अजगर, रील बनाने की होड़ में जान जोखिम में डालती दिखी भीड़
चांद से आगे की दुनिया: सुनीता विलियम्स ने बताया कैसे मशीन और इंसान मिलकर रचेंगे अंतरिक्ष का नया भविष्य
दिल्ली को मिला अपना इंजीनियरिंग कैडर : PWD के 3,214 पदों पर होगा सरकार का सीधा नियंत्रण
जादवपुर यूनिवर्सिटी में शुभेंदु अधिकारी की हुंकार: कश्मीर मांगे आजादी और फ्री फिलिस्तीन गैंग को उखाड़ फेंकेंगे
तुम तो धोखेबाज हो... : ससुर की हत्या के वक्त डांस फ्लोर पर ठुमके लगा रही थी बहू, वीडियो से खुला राज
गुलजार सिंह का जबरन अंतिम संस्कार: पंजाब की AAP सरकार पर बरसे पवन खेड़ा और राहुल गांधी
मंच पर अचानक मिला चीन का पर्चा , फिलीपींस के रक्षा मंत्री ने भरी सभा में सुनाई खरी-खोटी
राहुल गांधी जितना IQ वाले तंज पर भड़कीं रिया अहीर, शहजाद पूनावाला को कहा- अंकल, अपनी उम्र के लोगों से उलझिए
सोते कुत्ते पर झपटा तेंदुआ, 25 सेकेंड की खौफनाक जंग के बाद शिकारी को भागना पड़ा
जॉर्डन हरमन का ऐतिहासिक डेब्यू: पहले ही वनडे में 150 रन ठोक रचा इतिहास