कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में जादवपुर यूनिवर्सिटी को लेकर विवाद गहरा गया है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को यूनिवर्सिटी के बाहर आयोजित एक सभा में वामपंथी विचारधारा से जुड़े छात्रों और समूहों को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने कश्मीर मांगे आजादी और फ्री फिलिस्तीन जैसे नारों को देशविरोधी बताते हुए इनके खिलाफ सख्त रुख अपनाने का ऐलान किया है।
दिमागी नक्सलियों को सीधी चुनौती शुभेंदु अधिकारी ने जादवपुर यूनिवर्सिटी में सक्रिय समूहों को दिमागी नक्सल करार दिया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि जो लोग किशनजी को रेड सलाम और देश विरोधी नारे लगा रहे हैं, उन्हें सबक सिखाना वे अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो लोग हथियारबंद नक्सलियों के सामने नहीं झुके, वे इन दिमागी नक्सलियों को आसानी से उखाड़ फेंकेंगे।
गीता पाठ और हनुमान चालीसा से जवाब यूनिवर्सिटी परिसर में भगवा रंग के विरोध की घटनाओं पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अब भगवा रंग का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि वे जल्द ही दो बार जादवपुर आएंगे। पहली बार वहां गीता पाठ होगा और दूसरी बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अब भगवा का अनादर करने से पहले किसी को भी पांच बार सोचना होगा।
गेरुआ सम्मान यात्रा का शक्ति प्रदर्शन शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बुधवार को गेरुआ सम्मान यात्रा निकाली गई। गोलपार्क से शुरू होकर जादवपुर के 8B बस स्टैंड तक पहुंची इस यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संतों ने हिस्सा लिया। भगवा झंडे और जय श्री राम के नारों के बीच यह मार्च जादवपुर यूनिवर्सिटी में चल रहे वैचारिक और राजनीतिक संघर्ष के बीच एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
वैचारिक युद्ध का केंद्र बनी यूनिवर्सिटी जादवपुर यूनिवर्सिटी लंबे समय से वाम समर्थित छात्र समूहों और एबीवीपी (ABVP) के बीच टकराव का केंद्र बनी हुई है। दीवारों पर लिखी गई राजनीतिक ग्रैफिटी और नारों को लेकर जारी विवाद अब सड़क पर आ गया है। शुभेंदु अधिकारी का यह आक्रामक स्टैंड संकेत देता है कि आने वाले दिनों में यूनिवर्सिटी कैंपस में राजनीतिक सरगर्मियां और तीखी होने वाली हैं।
*Open warning to DIMAAGI NAXALS.
— Subham. (@subhsays) September 9, 2026
This CM knows how to uproot Kashmir Mange Azadi gang,gang that shouts Free Palestine and Red Salute Kishenji .
Even the naxals with arms couldn t defeat Suvendu Adhikari,
These DIMAAGI NAXALs won t even be able to stand infront of him. pic.twitter.com/1znpSuxN94
गुलजार सिंह मौत मामला: राहुल गांधी और AAP के बीच आर-पार, लाशों पर राजनीति को लेकर मचा घमासान
चलती ट्रेन में डिलीवरी का गजब कारनामा, वीडियो देख दंग रह गए लोग
अंतरिक्ष में एक क्लिक पर नहीं मिलता जवाब: सुनीता विलियम्स ने खोलीं स्पेस लाइफ की चुनौतियां
बालाघाट में बच्चों की मौत पर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों के अकाउंट सस्पेंड, प्रेस क्लब ने उठाई जांच की मांग
ESIC धारकों के लिए जरूरी निर्देश: आधार लिंक नहीं किया, तो अटक सकते हैं सरकारी लाभ!
रेलवे का बड़ा अलर्ट: 16 दिनों का मेगा ब्लॉक, 42 ट्रेनें रद्द और 25 के बदले रूट
चीते की रफ्तार से खाया बरीटो : महिला ने 30 सेकेंड में किया काम तमाम, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Apple Event 2026: आज होगा सरप्राइज , फोल्डेबल iPhone और iPhone 18 Pro सीरीज की धमाकेदार एंट्री
ईरान ने पहाड़ों के नीचे गड़ी न्यूक्लियर लंका , अमेरिकी बंकर-बस्टर बमों से होगी आर-पार की जंग
ओडिशा के जंगलों में मिले 5 विदेशी मेहमान: भारत कैसे पहुंचे दुर्लभ ऑरंगुटान?