गदर 2 और बॉर्डर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद बंटवारा 1947 की असफलता ने सनी देओल के प्रशंसकों को निराश जरूर किया था। लेकिन अब खबर है कि सनी पाजी बड़े पर्दे पर अपनी खोई हुई लय वापस पाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
सोशल मीडिया पर सनी देओल का एक नया लुक तेजी से वायरल हो रहा है। लीक हुए वीडियो और तस्वीरों में सनी देओल पुलिस की वर्दी पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस लुक को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि अभिनेता एक बार फिर दबंग पुलिस अधिकारी की भूमिका में वापसी करने जा रहे हैं।
माना जा रहा है कि यह लुक उनकी आगामी फिल्म एंटनी (Antony) का है। इस फिल्म का निर्देशन बालाजी गणेश कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल के साथ साउथ की लेडी सुपरस्टार ज्योतिका मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जबकि विजय वर्मा विलेन के अवतार में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि किशन भी फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाते दिख सकते हैं।
हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इस लुक की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चर्चा है कि यह फिल्म इस साल के अंत या जनवरी तक रिलीज हो सकती है। फैंस सनी के ढाई किलो के हाथ वाले एक्शन और उनके दमदार डायलॉग्स को एक बार फिर पुलिसिया वर्दी में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
सनी देओल के पास इस समय बड़े प्रोजेक्ट्स की कतार लगी है। एंटनी के अलावा, अभिनेता नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण: पार्ट 1 में भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 8 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। सनी के फैंस अब उनकी इन दो बड़ी फिल्मों से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर गदर मचने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
Exclusive 🚨🚨
— Rahul Gupta (@RahulGupta25376) September 8, 2026
BTS from #SunnyDeol s Upcoming film..
Action King Sunny Deol is once again playing a police inspector in his upcoming film..
the film is expected to arrive by the end of this year or in january next year..
some powerfull action and hard hitting dialogue are… pic.twitter.com/pnXubYffpr
टीम इंडिया को बड़ा झटका: अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा, फिटनेस पर संशय बरकरार
ब्रिक्स समिट का काउंटडाउन शुरू: क्या दिल्ली आएंगे शी जिनपिंग? अभी भी बना है सस्पेंस
राहुल गांधी से प्रेरणा पर बोले रोहित पवार, मुंबई एयरपोर्ट मस्जिद विवाद पर दिया बड़ा बयान
डोगेश भाई की गजब वफादारी: खेत में मालिक का हाथ बंटाते कुत्ते का वीडियो वायरल
BRICS बिजनेस फोरम 2026: नई दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, भारत बनेगा वैश्विक व्यापार का केंद्र
अमेरिका में भारतीय महिला के साथ खौफनाक वारदात: कार के चारों टायर गायब, चोरों ने पीछे छोड़ा ‘अजीबोगरीब’ नोट
जूनियर एशिया कप: भारतीय बेटियों का मैदान पर कहर , पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री
ब्रिक्स समिट के लिए दुल्हन की तरह सज रही दिल्ली: 12-13 सितंबर को दुनिया देखेगी भारत का वैभव
iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च: 30 घंटे की बैटरी और रॉकेट जैसी चार्जिंग, बदल जाएगा गेमिंग का अनुभव
भारत रत्न सी.एन.आर. राव को नोटिस का सच: चुनाव आयोग ने किया दावों का खंडन, जानें क्या है पूरा मामला