नई दिल्ली में ब्रिक्स (BRICS) समिट के आयोजन में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। भारत की अध्यक्षता में यह अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में आयोजित होगा। हालांकि, मुख्य समिट से पहले 11 सितंबर को बिजनेस फोरम और महिला बिजनेस अलायंस की बैठकें शुरू हो जाएंगी।
इस बीच, सबकी निगाहें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मौजूदगी पर टिकी हैं। फिलहाल जिनपिंग के आने को लेकर सस्पेंस बरकरार है क्योंकि चीन ने अभी तक उनकी भागीदारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
चीन का रुख क्या है? चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने इस मामले पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपडेट होगा, तो समय रहते जानकारी दे दी जाएगी। हालांकि, हाल ही में चीन ने भारत के सफल आयोजन का समर्थन जरूर किया है, लेकिन डेलिगेशन को लेकर वे चुप्पी साधे हुए हैं।
अगस्त 2025 का न्योता और उम्मीदें याद दिला दें कि अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा के दौरान उन्होंने शी जिनपिंग को इस समिट का न्योता दिया था। तब जिनपिंग ने भारत की अध्यक्षता को समर्थन देने की बात कही थी। यदि वे दिल्ली आते हैं, तो सात साल में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी।
किन्होंने की है आने की पुष्टि? अन्य प्रमुख नेताओं की बात करें तो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने समिट में शामिल होने की पुष्टि पहले ही कर दी है। इसके अलावा ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा का भी भारत आगमन तय है।
क्यों अहम है यह मुलाकात? भारत और चीन के बीच कूटनीतिक संबंधों के लिहाज से यह समिट काफी महत्वपूर्ण है। मोदी और शी जिनपिंग की पिछली मुलाकात अगस्त 2025 में चीन के तियानजिन में SCO समिट के दौरान हुई थी। यदि दिल्ली में दोनों नेता आमने-सामने होते हैं, तो यह द्विपक्षीय संबंधों में नए घटनाक्रमों को जन्म दे सकता है। फिलहाल, पूरी दुनिया को चीन के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।
Asked about who would attend the #BRICS summit to be held in #India this weekend on behalf of China, Chinese Foreign Ministry spokesperson Mao Ning said on Wednesday that we would release the information in a timely manner if there were any updates. pic.twitter.com/gDqmHzCE6A
— Global Times (@globaltimesnews) September 9, 2026
BRICS मेजबानी पर चिदंबरम के सवाल से सियासी घमासान, BJP ने कहा- कांग्रेस को सता रहा FOMO
ससुर की हत्या, पीछे बज रहा था जश्न-ए-डिस्को और बार में थिरक रही थी कातिल बहू
फिलीपींस में समुद्र के बीच जलती फेरी का मंजर, 5 की मौत और 87 लोग लापता
IND vs AFG: टीम इंडिया में बड़ा बदलाव संभव, 2 खिलाड़ी बाहर होने की कगार पर; जानें कौन है सेफ?
ऑनलाइन शॉपिंग का महाफ्रॉड: एंड्रॉयड डिवाइस का ऑर्डर दिया, घर पहुंचा गोबर से भरा डिब्बा
डेब्यू हो तो ऐसा! जॉर्डन हरमन ने पहले ही वनडे में बरपाया कहर, वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाई सनसनी
गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा ढहा, मलबे में दबे कई मजदूर
अगर आत्मविश्वास नहीं, तो इंग्लैंड में खेलने लायक नहीं : पाकिस्तानी बल्लेबाज का अपनी टीम पर फूटा गुस्सा
सिंधु जल समझौते के बाद पाकिस्तान में हाहाकार: पानी के टैंकर के लिए आपस में भिड़े पाक सैनिक, वीडियो वायरल
टीम इंडिया को बड़ा झटका: अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा, फिटनेस पर संशय बरकरार