फिलीपींस के मशहूर पर्यटन स्थल पलावन के पास समुद्र में एक भीषण हादसा हुआ है। मनीला से कोरोन जा रही यात्री फेरी M/V जून एस्टर में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी फेरी लपटों में घिर गई।
बचाव अभियान जारी, आंकड़ा बढ़ सकता है कोस्ट गार्ड के अनुसार, इस फेरी पर कुल 134 लोग सवार थे। अब तक पांच लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 87 यात्री अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह आंकड़े शुरुआती हैं और बचाव कार्य चलने के साथ इनमें बदलाव हो सकता है।
वीडियो में दिखा तबाही का मंजर सोशल मीडिया पर इस हादसे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कोस्ट गार्ड द्वारा जारी फुटेज में फेरी को समुद्र के बीच धू-धू कर जलते हुए देखा जा सकता है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना तट से महज 2.2 किलोमीटर की दूरी पर हुई थी।
अभी तक की स्थिति कैप्टन नोएमी कायाब्याब ने बताया कि अब तक 42 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिनमें 38 यात्री और 4 क्रू मेंबर शामिल हैं। बचाव दल फिलहाल लापता लोगों की तलाश में जुटा है। आग बुझाने का काम भी युद्धस्तर पर जारी है, ताकि जहाज को पूरी तरह राख होने से रोका जा सके।
अभी अपनों की जानकारी का इंतजार कोस्ट गार्ड ने स्पष्ट किया है कि बचे हुए लोगों से अभी विस्तृत बातचीत नहीं हो पाई है, क्योंकि रेस्क्यू ऑपरेशन प्राथमिकता पर है। जैसे-जैसे ऑपरेशन आगे बढ़ेगा, लापता लोगों की वास्तविक संख्या और हादसे के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, इलाके में भारी अफरा-तफरी का माहौल है।
A fire broke out Wednesday evening (September 9) aboard the passenger ferry MV June Aster in waters off Coron, a popular tourist area in Palawan province.
— SilentFrame (@SilentFrameM) September 10, 2026
It had been traveling from Manila (reports mention the Port of Manila or Baseco) toward Coron.#Philippines#FerryFirepic.twitter.com/GvXwEApFhk
UPSSSC जूनियर असिस्टेंट का फाइनल रिजल्ट घोषित: 5329 उम्मीदवार सफल, यहाँ देखें अपना नाम
डेब्यू मैच में मचाया गदर: जॉर्डन हरमन ने जड़े 150 रन, रचा इतिहास
बाबर आजम का फ्लॉप शो जारी: तीसरे टेस्ट में भी दहाई का आंकड़ा छूने में नाकाम, पाकिस्तान की शर्मनाक बल्लेबाजी
ओडिशा के जंगल में मिले दुर्लभ ओरंगउटान: क्या भारत पहुंच गया कोई बड़ा तस्करी गिरोह?
Apple का Surprise and Shine : iPhone Duo से लेकर AirPods 5 तक, देखें नए गैजेट्स की पूरी लिस्ट
ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ओरंगुटान, रहस्यमयी मौजूदगी से जांच एजेंसियां हैरान
ट्रंप का चुनावी दांव: हर अमेरिकी नागरिक को 5,000 डॉलर बांटने का ऐलान, क्या जीत दिलवा पाएगा यह वादा?
बिग बॉस 20 में घमासान: आसिफ खान और काजी तौकीर के बीच हाथापाई, एक-दूसरे को दी गालियां!
BRICS पर सियासी घमासान: चिदंबरम के फायदे वाले सवाल पर गरमाई राजनीति, BJP का तीखा पलटवार
जादवपुर यूनिवर्सिटी में शुभेंदु अधिकारी की हुंकार: कश्मीर मांगे आजादी और फ्री फिलिस्तीन गैंग को उखाड़ फेंकेंगे