सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 20 की शुरुआत के साथ ही घर का तापमान बढ़ गया है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच पहली बड़ी लड़ाई देखने को मिली, जो देखते ही देखते हाथापाई और गाली-गलौज में बदल गई।
क्या है झगड़े की जड़? घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग टीमों में बांटा गया था। मुख्य मुकाबला तीन दावेदारों—युंग डीएसए, आसिफ खान और गुल्लू के बीच था। काजी तौकीर, युंग डीएसए की टीम का समर्थन कर रहे थे।
विवाद तब शुरू हुआ जब टास्क के दौरान आम्रपाली दुबे को चोट लग गई। आम्रपाली आसिफ खान की टीम से खेल रही थीं। उन्हें चोटिल देख आसिफ अपना आपा खो बैठे और काजी तौकीर पर बुरी तरह भड़क गए।
आसिफ और काजी के बीच हुआ विवाद मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। आसिफ चिल्लाते हुए काजी की तरफ बढ़े, लेकिन इस दौरान वे खुद ही जमीन पर गिर पड़े। आसिफ को लगा कि काजी ने उन्हें धक्का दिया है, जिसके बाद उन्होंने काजी को भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यूजर्स का दावा है कि आसिफ ने काजी की मां को लेकर भी अपशब्द कहे, जबकि काजी ने संयम बनाए रखा। बाकी कंटेस्टेंट्स को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा।
कौन बना घर का पहला कैप्टन? तमाम हंगामे और विरोध के बावजूद, अंततः टास्क का परिणाम सामने आ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युंग डीएसए ने इस कैप्टेंसी टास्क को जीत लिया है और वह बिग बॉस 20 के पहले कैप्टन बन गए हैं।
बता दें कि शो की शुरुआत के साथ ही कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। मेकर्स द्वारा जारी नए प्रोमो में अरिश्फा खान और कनिका मान के बीच भी तीखी नोकझोंक देखी जा सकती है। साफ है कि इस सीजन में घर के अंदर का माहौल काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है।
Asif abused mother of Qazi too many times but he didn t abuse once. Also he went physical.
— Dipankar Joshi (@DipankarJo18390) September 9, 2026
Love the way Qazi showed him his place#QaziTouqeer #BiggBoss #BiggBoss20 pic.twitter.com/ZwzQFQjELN
क्या भारत रत्न CNR राव को मिला था चुनाव आयोग का नोटिस? सच क्या है और कैसे शुरू हुआ विवाद?
Amazon में नौकरी मिलते ही बेटे ने दिया पिता को मैसेज, जवाब पढ़कर इंटरनेट हुआ भावुक
इंग्लैंड में बाबर का ‘बैट’ खामोश: फिर फ्लॉप हुए कप्तान, जोश टंग ने उखाड़ फेंका स्टंप
रील के चक्कर में जिंदगी का रीटेक नहीं: चंद सेकंड के वीडियो ने बदल दी युवक की दुनिया
राजधानी में बुजुर्ग असुरक्षित: दादी की रसोई चलाने वाली विजय निश्चल के पति से दिनदहाड़े लाखों की लूट
गांधीनगर: निर्माणाधीन बिल्डिंग का स्लैब ढहा, 15 मजदूरों का सफल रेस्क्यू, 12 अस्पताल में भर्ती
BCCI के कामकाज पर सुप्रीम कोर्ट की टेढ़ी नजर: क्या अब नेशनल स्पोर्ट्स एक्ट के दायरे में आएगा क्रिकेट बोर्ड?
सागर जहरीली शराब कांड: CM मोहन यादव का सख्त एक्शन, IG-कमिश्नर बदले, आरोपियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई
भारत बनाम बांग्लादेश: आज महामुकाबला, फाइनल की रेस में कौन मारेगा बाजी?
बिग बॉस 20: घर में मचा घमासान, आसिफ खान और काजी तौकीर के बीच हुई धक्का-मुक्की!